The Lallantop

सुषमा स्वराज का आख़िरी ट्वीट, उनके जाने का दुःख और बढ़ा देता है

लिखा था, "मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी."

Advertisement
post-main-image
दिवंगत नेता सुषमा स्वराज का आख़िरी ट्वीट
सुषमा स्वराज. भरोसे और राजनीति में इत्मीनान का नाम. टीवी स्क्रीन पर भी बोलतीं नज़र आतीं तो लगता घर का कोई बड़ा बोल रहा है. आज नहीं रहीं. लेकिन इस वक़्त जिस चीज की सबसे ज़्यादा चर्चा है. वो है उनका आख़िरी ट्वीट. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा. "प्रधान मंत्री जी - आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी." इस ट्वीट का आना और उनका जाना बस संयोग है. पर अब इस ट्वीट का 'प्रतीक्षा' शब्द दुःख और बढ़ा रहा है. जम्मू-कश्मीर को लेकर बीजेपी सरकार ने एक फैसला लिया. एक बिल लाए. लोकसभा, राज्यसभा में पास कराया. बीजेपी की बड़ी पुरानी मांग और वादे को पूरा किया. सुषमा स्वराज के होते हुए वो काम पूरा हुआ और अब सुषमा जी नहीं हैं. पीछे बचा तो एक ट्वीट जिसमें लिखा है, मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी. अब जीवन नहीं है. बस ट्वीट है और उसके बाद दुःख है. 6 अगस्त 2019 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली में निधन हो गया. वो काफ़ी वक़्त से बीमार चल रही थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया. उनकी स्थिति पर डॉक्टर्स की टीम लगातार नज़र रखे हुए थी. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. यहां उन्होंने आख़िरी सांस ली. सुषमा स्वराज 67 वर्ष की थीं. सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं. 2019 में उन्होंने स्वास्थय कारणों के चलते ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement