The Lallantop

सुषमा स्वराज की तबीयत खराब, AIIMS में भर्ती

डॉक्टरों ने बताया, हालत पहले से बेहतर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत खराब है. सोमवार शाम सुषमा स्वराज को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. सुषमा स्वराज ने डॉक्टरों से चेस्ट पेन की शिकायत की. डॉक्टरों के मुताबिक, सुषमा स्वराज की तबीयत फिलहाल पहले से बेहतर है. चिंता की कोई बात नहीं है. एम्स के स्पोक्स पर्सन अमित गुप्ता ने कहा, 'चेस्ट पेन की शिकायत के चलते सुषमा स्वराज के कुछ टेस्ट करवाए गए हैं. टेस्ट की रिपोर्ट एक दिन में आएगी. सुषमा की हालत अब स्टेबल है.' डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम सुषमा की ख्याल रख रही है. बता दें कि सुषमा स्वराज को डायबिटीज की दिक्कत है. डॉक्टरों ने बताया कि वो बीते 20 साल से डायबिटीज की शिकार हैं. डायबिटीज से परेशान मोदी सरकार के एक और मंत्री भी रहे हैं. करीब डेढ़ साल पहले सितंबर 2014 में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली की भी तबीयत बिगड़ी थी. जेटली ने डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जेटली ने वैरियाट्रिक सर्जरी करवाई थी. जिसके कुछ रोज बाद जेटली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. हालांकि कुछ दिनों में जेटली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement