धोनी के बारे में सुशांत को सब पता है, बस एक बात छोड़कर!
ज़िन्दगी सवालों के जवाब ढूंढने चली. जवाब में सवाल की एक लंबी सी लड़ी मिली.
Advertisement

फोटो - thelallantop
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/thelallantop/posts/1592840697689434"] ये तबकी बात थी जब धोनी न्यूज़ीलैंड की टेस्ट सीरीज़ के बाद टीम इंडिया में कप्तानी करने आये थे. और ये तबकी भी बात थी जब धोनी भइय्या अपनी फिल्म रिलीज़ होने के बाद पहली बार टीम में आये थे. हमको लगा कहीं सुशांत सिंह को ही न उतार दिए हों खेलने. काहे से खेल वो भी उन्हीं के जैसा रहा था. खैर, उस दिन धोनी ही खेला. इंडिया को मैच जिताया. मोहाली में तीसरा मैच हुआ. इंडिया ने वो भी जीता. उस मैच को देखने के लिए सुशांत सिंह राजपूत भी आये हुए थे. इंडिया की जर्सी पहिने. फ़िल्मी धोनी बैठा मैच देख रहा था जब असली धोनी बीच मैदान सबको ठेल रहा था. बढ़िया 80 रन बनाये. मैच के बाद एक कैमरा वाले ने सुशांत को धर लिया. उससे कहा कि बेट्टा खूब धोनी का रोल किये. लेकिन धोनी के क्रिकेट के बारे में कितना जानते हो? सुशांत सिंह ने भी चैलेन्ज ले लिया. और फिर चल पड़ा रैपिड फ़ायर का सिलसिला. नकली धोनी ने कितना स्कोर किया, देखो: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/videos/1260942187260805/"]
Advertisement










