The Lallantop

SC के कुक की बेटी को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप, CJI चंद्रचूड़ ने भी किया सम्मान, वीडियो वायरल

Supreme Court में खाना बनाने वाले अजय कुमार की बेटी प्रज्ञा को दो अमेरिकी विश्वविद्यालयों से लॉ में मास्टर्स करने के लिए स्कॉलरशिप मिल रही है. ये पता चलने पर खुद CJI डीवाई चंद्रचूड ने अपने साथी जजों के साथ उनका सम्मान किया.

Advertisement
post-main-image
सुप्रीम कोर्ट में बावर्ची की बेटी प्रज्ञा को दो अमेरिकी विश्वविद्यालयों से मिली स्कॉलरशिप CJI ने किया सम्मानित. (तस्वीर-पीटीआई)

प्रतिभा परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती. यह साबित किया है सुप्रीम कोर्ट में कुक अजय कुमार सामल की बेटी प्रज्ञा ने. उन्हें लॉ की पढ़ाई के लिए अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप मिली है. इसके लिए बुधवार, 13 मार्च को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें सम्मानित भी किया है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के और भी जज मौजूद रहे.

Advertisement

प्रज्ञा का कोर्ट में स्वागत करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बिटिया ने साबित कर दिया है, “आपके पास कुछ कर गुजरने का जुनून और जीवटता हो तो मंजिल पर पहुंचने के लिए संसाधन और सुविधाएं मिलते चले जाते हैं."

Advertisement
CJI ने दी शुभकामनाएं

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि संसाधनों के अभाव में किसी छात्र की प्रतिभा मंजिल तक ना पहुंच पाए. प्रज्ञा को अमेरिका की दोनों यूनिवर्सिटी कानून और न्यायशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने को तैयार हो गई हैं. जब ये बात CJI चंद्रचूड़ को पता चली तो उन्होंने अपने साथी जजों से प्रज्ञा को सम्मानित करने का निर्णय किया.

प्रज्ञा के पिता को भी सम्मानित किया

प्रज्ञा को बधाई देने के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रज्ञा को सम्मानित किया गया. CJI ने प्रज्ञा के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मान में शॉल पहनाई. इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे. होना भी चाहिए, क्योंकि जिस कोर्ट में वह खाना बनाया करते हैं, उसी कोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी वकीलों ने आज उनके लिए तालियां बजाई हैं. 

तालियों की आवाज और सीजेआई की शुभकामनाएं सुन प्रज्ञा के आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने भावुक होकर कहा कि वो सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, डाउनलोड करना अपराध नहीं', HC के फैसले से सुप्रीम कोर्ट हैरान

Advertisement