सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद लिया है. 2 साल की जद्दोजहद के बाद उनको एक बच्ची अडॉप्ट करने की इजाज़त मिल गई है. सनी खुश है. सनी के पति डेनियल वेबर भी खुश हैं. लोग दुखी हो गए हैं. एक अनाथ बच्ची का भविष्य संवारने वाले इस कदम की तारीफ़ करने की जगह अपनी गंदी सोच का गटर खोल बैठे हैं. यकीन नहीं आता उन तमाम लोगों पर, जो लिख के मर गए कि भारत कभी सभ्यता का, मनुष्यता का केंद्र रहा है.सनी ने एक डेढ़ साल की बच्ची को गोद लिया. नाम रखा है निशा कौर वेबर. इस प्यारी सी बच्ची के साथ उन्होंने फेसबुक पर फोटो डाली. कुछ लोगों ने वहां सनी की तारीफ़ भी की. लेकिन कुछ लोग सचमच में नीचता (मुझे इससे ज़्यादा तीखा शब्द सूझ नहीं रहा) पर उतर आए हैं.
कोई कह रहा है कि ये शर्म की बात है. भारत के अधिकारियों को इसकी परमिशन नहीं देनी चाहिए थी.
एक महिला कहती हैं, “पेरेंट्स के तौर पर वो अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे?”
कोई इन मैडम से जा के कहे कि वही सब जो आप-हम सिखाते हैं. झूठ नहीं बोलना है, अच्छे काम करने हैं, मानवता को सबकुछ मानना है वगैरह-वगैरह. करियर क्या चुनना है ये बच्ची खुद डिसाइड कर लेगी. इन साहब को तो सीधे बेजान दारूवाला की सीट हथिया लेनी चाहिए. भविष्य अच्छा बांचते हैं. कहते हैं, हो सकता है ये भी सनी की तरह बने.
ये सरदारजी कौम के लिए परेशान हैं. कहते हैं बच्ची के नाम में ‘कौर’ नहीं लगाना चाहिए था. मां ने सिख समुदाय को शर्मिंदा किया है. उसे ‘कौर’ लगाने का कोई हक़ नहीं.
ऐसे मज़हबी लड़ाकों को ये बिल्कुल नहीं दिखता कि एक बच्ची का फ्यूचर सिक्योर हो रहा है. कुछ और नमूने देखिए.
कितनी दिक्कत है न इन तमाम ‘सभ्य’ लोगों को पॉर्न से! कोई पॉर्न फिल्मों में काम कर चुका है तो वो अवांछित है, अछूत है, समाज में उठने-बैठने लायक नहीं है. जबकि भारत में इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा कुछ खोजा जाता है, तो वो है पॉर्न. वेबसाइट को गूगल एनालिटिक्स पर देखते वक़्त हर मिनट में टॉप 10 कीवर्ड्स दिखते हैं हमें. ये वो कीवर्ड्स होते हैं, जो टाइप कर के लोग इंटरनेट पर कंटेंट खोजते हैं. 10 में से 7 या उससे ज़्यादा हर वक़्त सेक्स, पॉर्न से जुड़े होते हैं. कई बार तो इतने गंदे होते हैं कि उबकाई आती है.
सनी लियोनी को पॉर्न फिल्मों में काम करने की वजह से नकारने वाले ये तमाम महानुभव उनकी वो वाली फ़िल्में कई-कई बार देख चुके होते हैं. इतना दोगलापन आता कहा से है! कभी-कभी लगता है कि अगर हम सच में किसी मामले में विश्वगुरु हैं, तो वो ये दोगलई वाला ही महकमा होगा. पॉर्न देखने से हमारी संस्कृति को कुछ नहीं होता, लेकिन पॉर्न में काम करने वालों को समाज का हिस्सा बनाने से वो तत्काल मर जाती है.सनी का प्रोफेशनल पास्ट जो भी रहा हो, इस बच्ची को गोद लेकर उन्होंने एक बेहतरीन काम किया है. उसके लिए सनी की, उनके पति डेनियल की दिल खोल के तारीफ़ होनी चाहिए. उस बच्ची के अच्छे भविष्य की दुआएं मांगी जानी चाहिए. न कि अपने दिमागी दिवालिएपन की, अपनी गंदी सोच की चौराहे पर नुमाइश लगानी चाहिए. शाबाश सनी और डेनियल!
ये भी पढ़ें:






















