The Lallantop

सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 420 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से क्या-क्या बताया?

Sunita Williams Butch Wilmore Press Conference: 400 KM दूर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, वापसी में देरी पर बोलीं- इस पेशे में चीजें ऐसे ही चलती हैं. अब इन दोनों के फरवरी 2025 की शुरुआत में वापस लौटने की उम्मीद है.

Advertisement
post-main-image
सुनीता और बुच ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में खूब बातें कीं. (फ़ोटो - NASA)

अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है. इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. उनका कहना है कि बोइंग विमान के उनके बिना ही रवाना होने के बाद कई और महीने अंतरिक्ष में बिताने की संभावना से निपटना उनके लिए मुश्किल भरा रहा है. बीते हफ़्ते बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल की सुनीता के बिना वापसी के बाद, ये उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है. यही स्टारलाइन इन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक ले गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुनीता और बुच विल्मोर जून की शुरुआत से ही अंतरिक्ष में हैं. नासा ने कई दिक्क्तों के चलते स्टारलाइनर को वापस लौटाने का फ़ैसला किया था. इसके कारण सुनीता वहीं रुक गईं. विल्मोर ने 260 मील यानी 420 किलोमीटर की ऊंचाई से कहा,

ये बहुत मुश्किल रहा. आप अपने बिना स्टारलाइनर को उड़ान भरते हुए नहीं देखना चाहते. लेकिन हमें ये करना पड़ा.

Advertisement

दोनों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी स्टारलाइनर के पहले टेस्ट पायलट के तौर पर उन्हें क़रीब एक साल तक रुकना पड़ेगा. हालांकि, अंदाजा तो था कि समस्याएं आ सकती हैं, जिससे वापसी में देरी हो सकती है. हालांकि, विलियम्स ने कहा कि स्पेस स्टेशन में जीवन उतना भी मुश्किल नहीं है, क्योंकि दोनों पहले भी वहां रह चुके थे. उन्होंने कई साल पहले लंबे समय तक अंतरिक्ष स्टेशन में समय गुजारा था. विलियम्स ने कहा,

इस पेशे में चीज़ें ऐसे ही चलती हैं. ये मेरी खुशी की जगह है. मुझे यहां अंतरिक्ष में रहना बहुत पसंद है. हम परीक्षक (टेस्टर) हैं, यही हमारा काम है. हम स्टारलाइनर को पूरा करना चाहते थे और इसे वापस अपने देश में उतारना चाहते थे. लेकिन अब हमें पन्ना पलटना होगा और अगले अवसर की तलाश करनी होगी.

ये भी पढ़ें - स्पेस में फंसी Sunita Williams के कैप्सूल के आसपास 'रहस्यमय' आवाजें

Advertisement

बताते चलें कि स्टारलाइनर को 5 जून को लॉन्च किया गया था और इसे आठ दिनों तक चलना था. हालांकि, हीलियम लीक और थ्रस्टर के कारण दोनों का इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर रुकना अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया. अब उनके आठ दिन का मिशन, आठ महीने से ज़्यादा चलने की संभावना है.

आख़िरकार, नासा को घोषणा करनी पड़ी कि ये लोग एलन मस्क के स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल पर फ़रवरी 2025 की शुरुआत में वापस लौट आएंगे. 6 सितंबर को स्टारलाइनर दोनों के बिना पृथ्वी पर लौट आया. हालांकि, बैरी विल्मोर ने कहा है कि ये फ़ैसला समय के दबाव में लिया गया है.

वीडियो: दुनियादारी: यूक्रेन को छूट देने की तैयारी, पुतिन की किस बात से मचा हड़कंप?

Advertisement