The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • sunita williams to return back to earth next year without boeing starliner space x nasa announcement

सुनीता विलियम्स को लिए बिना लौटेगा स्टारलाइनर, बड़ा खतरा देख NASA ने पूरा प्लान ही चेंज कर दिया

NASA Starliner Space Mission: स्टार लाइनर अब Sunita Williams और बैरी विल्मोर के बिना ही धरती पर आएगा. एक बड़े खतरे के चलते ये डिसीजन लिया गया है. क्या है ये खतरा? इन दोनों को कब तक स्पेस में ही रहना होगा? ये कब लौटेंगे? स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल अब क्या रोल अदा करेगा?

Advertisement
pic
25 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2024, 11:57 AM IST)
sunita williams to return back to earth next year without boeing starliner space x nasa announcement
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर 5 जून से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में हैं (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने गईं सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बैरी विल्मोर के धरती पर वापस लौटने से जुड़ी जानकारी सामने आई है. नासा ने 24 अगस्त को घोषणा कि वो दोनों अगले साल फरवरी में पृथ्वी पर वपास लौटेंगे. खबर है कि दोनों एस्ट्रोनॉट स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में बैठकर धरती तक पहुंचेंगे.

वापस लौटने तक दोनों अंतरिक्ष यात्री रीसर्च, मेंटेनेंस, सिस्टम टेस्टिंग समेत स्टेशन पर साइंस का काम जारी रखेंगे. नासा प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा,

अंतरिक्ष उड़ान सबसे सुरक्षित और सबसे नियमित स्थिति में भी जोखिम भरी होती है. दोनों एस्ट्रोनॉट्स को ISS पर रखने और बोइंग के स्टारलाइनर को बिना चालक दल के वापस लाने का फैसला सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का नतीजा है.

नेल्सन ने अंतरिक्ष यान के सिस्टम का एक मजबूत विश्लेषण सुनिश्चित करने में नासा और बोइंग दोनों टीमों की कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया.

बता दें, सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के हिस्से के तौर पर 5 जून से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में हैं. वो दोनों स्टारलाइनर की सवारी करने वाले पहले क्रू बने. शुरुआत में ये मिशन आठ दिन का ही था, लेकिन स्टारलाइनर की प्रोपलशन सिस्टम को उड़ान के पहले 24 घंटों में कई गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा जिससे मिशन डिले होता गया.

प्रपोल्शन सिस्टम रॉकेट को आगे बढ़ाने में मदद करता है. फिर पता चला कि स्टारलाइनर के 28 थ्रस्टर्स में से पांच फेल हो गए. उसमें हीलियम लीकेज भी हुई जिसका इस्तेमाल थ्रस्टर्स पर दबाव डालने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Sunita Williams अंतरिक्ष में फंस तो नहीं गईं? धरती पर वापसी क्यों नहीं हो रही है?

अब दोनों एस्ट्रोनॉट एलन मस्क वाले स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल से वापस लौटेंगे. अगले महीने स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया जाएगा. उसकी चार सीटों में से दो विल्मोर और सुनीता विलियम्स के लिए खाली रखी जाएंगी. दूसरी तरफ स्टारलाइनर चालक दल के बिना ISS से बाहर निकलेगा और पृथ्वी पर लौटेगा.

वीडियो: NASA ने 8 महीने बाद ढूंढ निकाले स्पेस में खोए लाल टमाटर, अब ऐसे दिखते हैं

Advertisement

Advertisement

()