फिल्म से जुड़े किसी भी तरह के फैसले लेने की जिम्मेदारी और अधिकार सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर्स यानी राजेश और किरण भाटिया और उनकी कंपनी (वुडपेकर मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड) को है.इसके बाद मुंबई मिरर के मताबिक सुनील शेट्टी को एक नोटिस जारी हुआ जिसमें कहा गया कि,
सुनील शेट्टी के पास फिल्म को लेकर मेकर्स के बीच डायरेक्टली या इनडायरेक्टली दखलंदाजी करने का कोई अधिकार नहीं है. वो इसमें किसी भी तरीके से शामिल नहीं हैं. इसके अलावा सुनील फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के पोस्ट प्रोडक्शन से लेकर फिल्म के कास्ट, क्रू, टेक्निकल टीम से किसी तरह के बातचीत भी नहीं कर सकते हैं.इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर वो फिल्म में दखल देते हैं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें. इस मामले में मुंबई मिरर ने जब सुनील शेट्टी से बात की तो उन्होंने हंसते हुए कहा-
मैं सही समय आने पर बात करूंगा!चलते चलते आपको इस फिल्म के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं. फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की शूटिंग कम्पलीट हो चुकी है. इसे देबमित्र हसन ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म देबमित्र की डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म है. इसकी रिलीज़ से जुड़ी कोई जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है. आते ही आपको बता देंगे.
Video: इतने हो-हल्ले के बाद नरेंद्र मोदी की लाइफ पर बनी फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई












