The Lallantop

गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में पकड़ा गया ठग, वरना अपनी मौत का ड्रामा रच ही लिया था

कर्जे से परेशान आरोपी ने अपने दोस्त को सारी कहानी बताई. तभी मरने का नाटक वाला प्लान बनना शुरू हुआ.

Advertisement
post-main-image
आरोपी और उसके दो साथी अरेस्ट हो गए हैं (फोटो- X)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) में एक शख्स ने कर्जे से बचने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रचा (Man Fakes His Death). आरोप है कि उसने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए एक अन्य शख्स की हत्या कर दी. सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से चल रहा था. तभी गर्लफ्रेंड के साथ कॉल के चक्कर में भंडाफोड़ हो गया. आरोपी और प्लानिंग में शामिल उसके दो साथी पकड़े गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान विक्रांत वर्मा के तौर पर हुई है. वो सुल्तानपुर के दुबेपुर गांव का रहने वाला है और पानीपत में एक कंपनी में काम करता है. पत्नी और दो जुड़वा बच्चे भी हैं. पुलिस के मुताबिक, विक्रांत नौ लाख रुपये के कर्जे में था. परेशान होकर उसने ये बात कंपनी में साथ काम करने वाले अपने दोस्त शक्तिमान को बताई. तभी मरने का नाटक वाला प्लान बनना शुरू हुआ.

प्लान को अंजाम देने घर गया

15 जनवरी की रात को विक्रांत सुल्तानपुर में अपने घर गया. अगले दिन 16 जनवरी को शाम 6 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा. घरवालों ने फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आया. अगली सुबह यानी 17 जनवरी को खेत के बकरी फार्म में एक जली हुई लाश मिली. पास में विक्रांत की बाइक और जला हुआ फोन भी मिला. घरवालों को लगा कि उनके बेटे की हत्या की गई है. 22 जनवरी को पास के थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया.

Advertisement
गर्लफेंड को कॉल ने खोली पोल

पुलिस ने जांच शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि विक्रांत जिंदा है. कुछ दिन बाद मुखबिर ने जानकारी दी कि वो अलग अलग नंबर से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल करता है. पुलिस ने नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वो पानीपत में है.

आरोपी विक्रांत वर्मा और उसके साथी शक्तिमान और अनुज साहू को अरेस्ट कर लिया गया. पूछताछ में उन्होंने सब बता दिया.

ये भी पढ़ें- यूपी: केवल प्रेमी से शादी के लिए पायल ने रची अपनी ही मौत की साजिश, पार की सारी हदें

Advertisement
सेम कद-काठी वाले की हत्या की!

आरोपियों ने कथित तौर पर नशे की हालत में मिले एक शख्स को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया और खेत में ले जाकर उसे जला दिया. मृतक की पहचान द्वारिकानाथ शुक्ला के तौर पर हुई है. वो अयोध्या के रौतावा का रहने वाला था. घरवालों ने पुलिस ने उसके लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी. 

वीडियो: दिल्ली कंझावला केस में सुल्तानपुरी थाने के सामने रह रहे लोगों ने पुलिस पर बड़े आरोप लगाए

Advertisement