खिसियाए ISIS ने फुटबॉल स्टेडियम में फोड़ा बम, 30 की मौत
उधर यू.एस. स्पेशल फोर्सेज के हमले में मारा गया है ISIS वालों का नंबर दो आतंकी.
Advertisement

Source- AP
इराक में एक फुटबॉल स्टेडियम में मैच चल रहा था. कल शाम लगभग 7 बजे की बात है. मैच खत्म हुआ और खिलाड़ियों को इनाम दिए जा रहे थे. तभी एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया. लगभग 30 लोग मारे गए, 60 के करीब घायल हुए हैं. जो मरे हैं उनमें वहां के मेयर भी थे. https://twitter.com/AbbsWinston/status/713495582564700160 ये हमला बग़दाद के दक्षिण में इसकंदरिया क़स्बे में हुआ है. बग़दाद से चलो तो 40 किलोमीटर साउथ में ये जगह पड़ती है. बताते हैं ये इलाका शिया बहुल क़स्बा है. मतलब शिया लोग ज्यादा रहते हैं. ISIS वालों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, उनके इस्लामिक स्टेट में शिया लोग नहीं आते क्या? या शिया इस्लाम में नहीं आते जो ये उनको मारते हैं, ऐसा पहले भी हुआ है कि जब शिया बहुल इलाक़ों में हमले हुए हैं तो उसके पीछे ISIS का हाथ था. https://twitter.com/UNILAD/status/713514141491798016 बता दें कि अभी-अभी ISIS का नंबर दो आतंकी अब्द अर-रहमान मुस्तफा अल-कादुली मारा गया है. वो ISIS का खजांची सरीखा था. मने पैसे-धेले का हिसाब रखता था, वित्तमंत्री टाइप्स. यू.एस. स्पेशल फोर्सेज ने धावा बोला था, बम गिरे तो उसी की चपेट में आकर मर रहा. https://twitter.com/FoxNews/status/713381417070145536
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















