The Lallantop

'सुदर्शन न्यूज' के रेसिडेंट एडिटर मुकेश कुमार गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने क्या आरोप लगाया?

बीती 8 अगस्त को मुकेश कुमार ने एक ट्वीट कर गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर पर कुछ आरोप लगाए थे.

Advertisement
post-main-image
गुरुग्राम पुलिस ने सुदर्शन न्यूज़ के रेसिडेंट एडिटर को गिरफ्तार किया. (साभार - ट्विटर)

गुरुग्राम पुलिस ने सुदर्शन न्यूज़ से जुड़े एक रेसिडेंट एडिटर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर भ्रामक और असत्य फैक्ट्स ट्वीट करने का आरोप है. बीती 8 अगस्त को उन्होंने एक ट्वीट कर गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर पर कुछ आरोप लगाए थे. पुलिस ने उनके आरोप को झूठा बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुकेश कुमार ने हरियाणा मुख्यमंत्री ऑफिस को टैग करते हुए ट्वीट किया था,

गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर को अल जजीरा न्यूज चैनल से फ़ोन किया जा रहा है. हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा रहा है. और डिप्टी कमिश्नर फोन आने के बाद इतने दबाव में आ जाती हैं कि कहीं से भी हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को उठा ले रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय कृपया संज्ञान लें.

Advertisement

इस ट्वीट के साथ मुकेश कुमार ने गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामाचंद्रन की फोटो भी लगा दी थी. ये पूरा मामला नूह में हुई हिंसा से जुड़ा हुआ है, जो फैलकर गुरुग्राम के कई हिस्सों में पहुंच गया था.

पुलिस का जवाब

मुकेश कुमार पर की कार्रवाई को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया,

‘8 अगस्त को ट्विटर हैंडल @mukeshkrd से बेबुनियाद, असत्य और भ्रामक तथ्यों के आधार पर एक ट्वीट किया गया था. इस पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में थाना साईबर पूर्व, गुरुग्राम में आईटी एक्ट की धारा 66C, 153B, 401, 469 और 505 (1)(C) के तहत आरोप अंकित किया.’

Advertisement

पुलिस ने आगे बताया कि मामले की छानबीन शुरू हुई और 11 अगस्त को मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद सुदर्शन टीवी का जवाब भी आया. लिखा,

‘गुरुग्राम पुलिस ने मुकेश कुमार जी को “राष्ट्रीय एकता को ख़तरा” के लिए गिरफ़्तार करने की जानकारी देने वाला प्रेस नोट, उनको गुंडों की तरह उठाने के 7 घंटे बाद जारी किया है. यह गिरफ़्तारी पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी और ग़लत है.'सुदर्शन’ मुकेश कुमार जी के साथ है और गिरफ़्तारी को मीडिया के स्वतंत्रता पर आक्रमण मानता है.'

चैनल ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जानकारी चैनल के एडिटर सुरेश चव्हाणके अपने शो में देंगे.

वीडियो: 3500 से ज़्यादा लोग तैयार होकर नूह क्यों जा रहे हैं, बजरंग दल ने बताया

Advertisement