The Lallantop

पूर्व AAP कैंडिडेट की मौत से राजकोट में हड़कंप, शादी शुदा लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप!

आम आदमी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार नंदिनी बोसमिया ने आत्महत्या कर ली है. नंदिनी के परिवार ने इसके लिए उनके लिव-इन पार्टलर असलम हुसैन समा को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग की है. परिवार का कहना है कि यह हत्या का केस है.

Advertisement
post-main-image
नंदिनी बोसमिया के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है. (फोटो-सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार नंदिनी बोसमिया (23 वर्ष) का फ्लैट से मृत शव बरामद किया गया, पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की संभावना जताई है।
  • नंदिनी और उनके साथी असलम हुसैन समा के बीच आपसी विवाद और असलम द्वारा नंदिनी पर कथित मारपीट व गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप परिवार ने लगाए हैं।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है, जबकि परिवार ने असलम पर हत्या का आरोप लगाया है जो जांच के परिणामों के बाद विस्तृत होंगे।

गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार नंदिनी बोसमिया ने अपनी जान दे दी. उनकी उम्र 23 साल है और अपने पार्टनर असलम हुसैन समा के साथ लिव-इन में रहती थीं. पुलिस के मुताबिक, उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया है. घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. परिवार ने हत्या का आरोप असलम समा पर लगाया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े ब्रिजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी गोंडल चौकड़ी के पास स्थित आगमान रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 501 में रहती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी के पिता ने पुलिस को बताया कि 22 जून की शाम 7:30 बजे उनकी छोटी बेटी ने नंदिनी को फोन किया था. जब बात नहीं हुई तो पिता ने पास में ही रहने वाले नंदिनी के मुंह बोले भाई रवि जोशी को फ्लैट पर देखने के लिए भेजा. जब रवि वहां पहुंचे तो नंदिनी की की मौत हो चुकी थी. फ्लैट का मेन डोर लॉक नहीं था, केवल सटा हुआ था और बालकनी का दरवाज़ा भी खुला था. 

घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप 

रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी और असलम की मुलाक़ात तब हुई जब वो जूनागढ़ में असलम के घर किराए पर रहती थी. नंदिनी के पिता का कहना है कि असलम पहले से शादीशुदा था और उनकी बेटी के साथ लिव-इन में रहता था. लेकिन इसके बावजूद अपनी पत्नी से मिलने बार-बार जाता रहता था. 

Advertisement

पिता ने आरोप लगाया कि कपल के बीच इसी बात को लेकर विवाद रहता था. असलम कथित तौर पर नंदिनी के साथ मारपीट करता था. असलम ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मैं विवाहित हूं तो अपनी पत्नी से मिलने जाता था. आरोप है कि असलम एक शराब तस्कर है और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल रहता है. पिता ने बताया कि इसी विवाद के चलते असलम ने कथित तौर पर नंदिनी की हत्या की है. पिता ने ये भी आरोप लगाया कि इससे पहले नंदिनी पर असलम के घरवालों ने जानलेवा हमला किया था.

ये भी पढ़ें: शादी की तैयारी पूरी थी, तभी लड़की के मंगेतर के पास पहुंची निजी तस्वीरें, अगले दिन घर में 3 शव मिले

पुलिस ने क्या बताया?

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि असलम मूल रूप से जूनागढ़ जिले का रहने वाला है. शुरूआती जांच में सामने आया कि नंदिनी ने अपनी जान दी है, लेकिन परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि नंदिनी और असलम के बीच अक्सर झगड़े होते थे. 

Advertisement

नंदिनी बोसमिया मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव के रूप में काम करती थीं. 2025 में वे जेतपुर-नवगढ़ नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व उम्मीदवार रह चुकी हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: लखनऊ हादसे में 15 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है?

Advertisement