"आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है."
आग उगलती गर्मी से बचने के लिए भाई ने बाइक के हैंडल पर ठुकवा दिया विशालकाय छाता!
देश के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है. लोगों का जीवन गर्मी से बेहाल हो चुका है. ऐसे में कुछ विरले हैं जो कुछ ना कुछ उपाय कर रहे हैं.
.webp?width=360)
भीषण गर्मी के सीजन में इस कहावत को सच करने के प्रयास जारी हैं. हालांकि गर्मी से दुखी सब हैं, लेकिन प्रयास कुछ ही लोग कर रहे हैं. देश के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है. लोगों का जीवन गर्मी से बेहाल हो चुका है. ऐसे में कुछ विरले हैं जो कुछ ना कुछ उपाय कर रहे हैं. जुगाड़ भी कह सकते हैं. ऐसे जुगाड़ जिन्हें देख कर लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया. इन जुगाड़ी लोगों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़एक वीडियो गोरखपुर का है. जहां दोपहर की तपती धूप में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख कर आस-पास के लोग हैरान भी हुए और तारीफ भी कर रहे. यहां बाइक सवार एक युवक ने 44 डिग्री टेंपरेचर की तपन से खुद को बचाने के लिए अपनी बाइक के हैंडल पर ही विशालकाय छाता ठुकवा लिया, मतलब इंस्टॉल करा लिया.
दरअसल गोरखपुर महानगर के शास्त्री चौक के पास दो युवक बाइक पर सवार होकर चले आ रहे थे. जैसे ही रेड सिग्नल पर रुके, लोग बड़े आश्चर्य और हैरत से उनकी तरफ देखने लगे. क्योंकि धूप से बचने के लिए उन्होंने एक बहुत बड़ा छाता बाइक की हैंडल से जोड़ रखा था. लोगों ने उनके वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया.

कुछ समय पहले एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो सामने आया था. उसने गर्मी से खुद को बचाने का अजीबोगरीब तोड़ निकाला. ये ड्राइवर चलते ट्रक में ही नहाने लगा. इसके वायरल वीडियो में शख्स ने अपनी सीट के बगल में एक पानी से भरा जार रखा है. वो ट्रक चलाते-चलाते ही अपने ऊपर पानी डाल रहा है ताकि शरीर को ठंडा रख सके. हालांकि ये एक तरह की स्टंटबाजी भी है जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है.
लखनऊ में भी भीषण गर्मी का कहर है. कुछ दिनों पहले यहां के एक इलाके में लगे ट्रांसफार्मर्स का वीडियो सामने आया था.
वीडियो में दिखा था कि कैसे विद्युत ट्रांसफॉर्मर्स को ठंडा रखने के लिए उनके सामने बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं. जिससे बार-बार बिजली के तारों में फॉल्ट ना हो. बताया गया कि शहर के विदिशा रोड स्थित पावर हाउस सहित कई जगहों पर ये कूलर लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें- घर में नया टॉयलेट बनाया, एक साथ निकल आए 35 सांप, VIDEO वायरल
वीडियो: अपने ही चुनाव क्षेत्र के लोगों से नहीं मिलीं हेमा मालिनी! वायरल वीडियो के फैक्ट चैक में क्या निकला?











