The Lallantop

सौतेले बाप ने रेप की कोशिश की, बेटी ने चाय में नशा मिलाया, पतली रस्सी से गला घोंटकर मार डाला!

पति के साथ मिलकर पिता की लाश को ठिकाने लगा दी

Advertisement
post-main-image
लड़की ने सौतेले पिता की 'हत्या' की (फोटो-लखनऊ पुलिस)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कुछ दिन पहले हुए मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस के मुताबिक, शख्स की सौतेली बेटी ने ही उसकी हत्या की है (Step Daughter Killed Father Lucknow). आरोपी महिला का कहना है कि सौतेले पिता ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की जिसके बाद उसने मर्डर का प्लान बनाया. आरोपी महिला शादीशुदा है. उसने कथित तौर पर अपने पति के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना लखनऊ के दुबग्गा इलाके की है. मृतक का नाम फैयाज बताया जा रहा है.  वो ई-रिक्शा चलाने का काम करता था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैयाज 17 दिसंबर को घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. दो दिन बाद 19 दिसंबर को आम्रपाली अस्पताल के पास फैयाज का शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. 

पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर सौतेली बेटी और दामाद को अरेस्ट किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. 

Advertisement
नशा और फिर नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया

पुलिस के मुताबिक, महिला ने सौतेले पिता की चाय में नींद की गोली मिलाई. जब फैयाज गहरी नींद में सो रहा था तो महिला ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. कुछ देर बाद पति घर आया तो महिला ने उसे पूरी बात बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर आम्रपाली अस्पताल के पास लाश को ठिकाने लगाया.

मामले पर जानकारी देते हुए सेंट्रल लखनऊ की डीसीपी, अर्पणा रजत कौशिक ने बताया-

जांच पड़ताल में पता चला है कि जो मृतक है उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी जिसके बाद बेटी ने नशे की गोली चाय में डालकर अपने पिता को पिला दी. फिर नायलॉन की रस्सी से शख्स का गला घोंट दिया गया.

Advertisement

डीसीपी ने आगे बताया कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए ई-रिक्शा बुलाया गया. ई-रिक्शा पर लाश को लाद कर दोनों आरोपी सुनसान जगह पर ले गए और डेड बॉडी डंप कर दी. 

वीडियो: लखनऊ में मुस्लिम शख्स की पत्नी का आरोप - रेप का विरोध किया तो गंजा कर दिया

Advertisement