The Lallantop

T-20 मैच दिखाने के लिए मैदान में लगेंगे स्पाइडर कैम

ICC कह रही है कि उससे खेल में कोई गड़बड़ नहीं होगी. लेकिन गड़बड़ तो पहले भी हो चुकी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आठ मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाला है T-20 मैच. होस्ट होगा इंडिया और इस मैच में इस्तेमाल होंगे स्पाइडर कैम. ICC के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डेव रिचर्डसन ने बताई है ये बात. स्पाइडर कैमरे वही हैं जो छोटे से ड्रोन में फिट होते हैं. ऊपर उड़ते हुए वो रिकॉर्ड करते रहते हैं. उनको कितना ऊपर उड़ना है इसके नियम कायदे हैं. लेकिन ये नियम कायदे धरे रह गए थे. अभी एडिलेड ओवल में हुआ था न मैच. जिसमें विराट कोहली ने हुमक के शॉट मारा था. वो स्पाइडर कैमरे में लड़ गया जाकर. चार रन खाकर बैठ गया. उसको डेड बॉल बता दिया. कैप्टन धोनी कितना बमके थे. कि ये स्पाइडर कैम का झंझट ही बेकार है. टीवी वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए. कम से कम 2000 डॉलर का. रिचर्डसन तो कह रहे हैं कि नियमों का खयाल रखा जाएगा. कोई दिक्कत नहीं पेश आएगी. लेकिन सोच लो लल्ला. इस बार विराट के शॉट के बीच में आया ये मकड़ कैमरा तो बेजा हो जाएगा हैं.

Advertisement
Advertisement