The Lallantop

AI मॉडल एटाना... घूमने जाती है, फोटो खिंचाती है और कमाई जानकर तो बड़े-बड़े CEO दुखी हो जाएं!

एटाना बार्सिलोना 25 साल की हैं. फिटनेस फ्रीक है और एक गेमर भी. म्यूजि़क शोज़ में इंट्रेस्टेड दिखती है. इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
post-main-image
AI मॉडल एटाना (फोटो- इंस्टाग्राम/@fit_aitana)

एटाना बार्सिलोना को जानते हैं आप. 25 साल की हैं. फिटनेस फ्रीक है और एक गेमर भी. म्यूजि़क शोज़ में इंट्रेस्टेड दिखती है. इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं. बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ उनको फॉलो करते हैं. लेकिन उनमें बहुत से लोग ये नहीं जानते कि एटाना असल में एक AI मॉडल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस AI मॉडल को रुबेन क्रूज ने बनाया है. रुबेन, क्लूलेस एजेंसी के फाउंडर भी हैं. रुबेन ने पाया कि मॉडल्स के बर्ताव के चलते उन्हें क्लाइंट्स या ब्रैंड्स से काम मिलना कम हो गया था. तभी उन्होंने ब्रैंड्स के लिए एक AI मॉडल बनाने का फैसला किया. और तब बनीं एटाना. फिटनेस मॉडल जिसके पिंक बाल हैं. रूबेन ने बताया कि वो अपने काम के लिए किसी और पर डिपेंड नहीं होना चाहते हैं.

रूबेन ने यूरो न्यूज को बताया कि एटाना महीने के 10 हजार यूरो यानि नौ लाख रुपये तक कमा सकती है. हर एड के लिए करीब 90 हजार रुपये चार्ज करती है. हाल ही में एटाना एक स्पोर्ट्स सप्लीमेंट कंपनी का चेहरा बनी. वो कई और वेबसाइट्स पर फोटो अपलोड कर भी पैसे कमाती है. कुछ ही महीनों में इंस्टा पर उसके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.

Advertisement

रूबने का दावा है कि एक दिन एक फेमस लैटिन एक्टर ने एटाना को मैसेज में अप्रोच किया. रुबेन ने बताया कि एक्टर के लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी टीम के कुछ लोग बचपन ने उनकी टीवी सीरीज भी देख चुके हैं. वो इस बात को भांप नहीं पाए कि एटाना एक AI मॉडल है.

एजेंसी की टीम तय करती है कि एटाना वीकडे और वीकेंड पर क्या क्या करेगी. कहां घूमेगी और कौन सी फोटो अपलोड करेगी. एटाना रीयल लगे इसके लिए उसकी लाइफ भी डिजाइन की गई है. एटाना की पसंद और नापसंद सोसाइटी के हिसाब से तय की गई हैं. 

Advertisement

AI मॉडल को अनरीयलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड सेट करने के लिए आलोचना का सामना भी करना पड़ा. इस पर एजेंसी का कहना है कि वो सिर्फ रीयल मॉडल्स और ब्रैंड्स द्वारा पहले से बनाए गए एस्थेटिक का पालन कर रहे हैं. कहा गया कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो ब्रैंड्स को दिलचस्पी नहीं होगी. एजेंसी अब दूसरी AI मॉडल ‘माइया’ पर काम कर रही है.

वीडियो: बैठकी: देव से देवी बनी 19 साल की मॉडल एला देवी वर्मी ने कैसे कराया जेंडर ट्रांसफार्मेशन?

Advertisement