The Lallantop

68 साल के बुजुर्ग ने कार से भीड़ को टक्कर मारी, 9 की मौत और 4 घायल

68 साल के एक बुजुर्ग की कार से भीड़ की टक्कर हो गई. व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. कथित तौर पर उसने पुलिस को बताया है कि अचानक से उसके कार की स्पीड बढ़ गई थी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (तस्वीर: AP)

भीड़भाड़ वाले इलाके में एक कार से ड्राइवर का नियंत्रण हट गया. उस कार से पहले दो अन्य कारों की टक्कर हुई. और फिर ये कार एक ट्रैफिक लाइट के पास पहुंची. सड़क पार करने के लिए वहां कुछ पैदल यात्री इंतजार कर रहे थे. कार ने उन यात्रियों को टक्कर मार दी. जिसके कारण 9 लोगों की मौत (9 dead in road accident) हो गई और 4 लोग घायल हो गए. ये किसी फिल्म का दृश्य नहीं है बल्कि ऐसा सच में हुआ है. ड्राइवर की उम्र 68 साल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की है. घटना 1 जुलाई को रात के 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई है. स्थानीय पुलिस के अनुसार, ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. कथित तौर पर उसने पुलिस को बताया है कि सियोल सिटी हॉल के पास एक चौराहे पर उसके कार की स्पीड अचानक से बढ़ गई. टक्कर के 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई. अब भी 4 लोग अस्पताल में हैं.

ये भी पढ़ें: गजब! झमाझम बारिश, बहता पानी और सड़क बनाते मजदूर... देखिए PWD के कारनामे का वीडियो

Advertisement

पुलिस ने कहा है कि घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय आपातकालीन अधिकारी किम चुन-सू ने प्रेस को बताया कि चार घायलों में से एक की हालत गंभीर है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार गलत दिशा में चल रही थी.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने अपने सुरक्षा मंत्री और आपातकालीन एजेंसी प्रमुख को पीड़ितों की सहायता के लिए सर्वोत्तम प्रयास करने का आदेश दिया. 

BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में इस देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जितनी मौते हुईं उसमें 35% पैदल यात्री थे. हालांकि, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने बताया है कि हाल के सालों में देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है.

Advertisement

वीडियो: मथुरा में पानी की टंकी गिरने से 2 की मौत 13 घायल, UP की Yogi सरकार पर सवाल

Advertisement