गजब! झमाझम बारिश, बहता पानी और सड़क बनाते मजदूर... देखिए PWD के कारनामे का वीडियो
Haryana में Karnal जिले का ये मामला है. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पानी में ही डामर बिछाया और उस पर रोलर चलाया गया. अब क्या बोल रहे PWD वाले?

हरियाणा के करनाल से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ मजदूर भारी बारिश के बीच सड़क बनाते दिख रहे हैं (Haryana Karnal Viral Video). पता चला है कि सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता था, इसलिए सड़क पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था (Road Construction in Rain). अब मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क बनाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी सड़क महीने भर भी नहीं चल पाएगी. ये बर्बादी है.
आजतक से जुड़ीं कमलजीत संधू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करनाल में नमस्ते चौक से लेकर मीरा घाटी की तरफ जाने वाली सड़क पर निर्माण का काम चल रहा था. रोड बनाते समय दोपहर में तेज बारिश हो गई, लेकिन PWD से जुड़े मजदूरों ने काम नहीं रोका. पानी में ही डामर की परत बिछाते रहे और उसके ऊपर रोलर चलाते गए.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क के पास वाले दुकानदार महेंद्र और राजेश ने बताया कि उन्होंने मजदूरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने और काम जारी रखा. एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, ‘क्या बारिश में कभी कोई सड़क बनती है? आम जनता के टैक्स का पैसा फूंका जा रहा है. पैसे का नुकसान हो रहा है. मौके पर ठेकेदार भी नहीं है. मामले की जांच होनी चाहिए.’
मामले पर PWD के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर संदीप कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने अखबार को बताया कि बारिश में सड़क बनाने का मामला उनके संज्ञान में आया और तुरंत SDO ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया. उन्होंने आगे कहा कि बरसात में जहां पर तारकोल डाला गया है, उसे हटवा दिया गया है. दोबारा चेकिंग की जाएगी और अगर कुछ खामी मिली तो दोबारा जांच की जाएगाी.
कांग्रेस ने BJP को घेराहरियाणा यूथ कांग्रेस ने बारिश में बनती सड़क का वीडियो शेयर किया और लिखा,
कांग्रेस ने तंज कसते हुए आगे लिखा- ‘विकास की बारिश शायद इसी को कहते हैं.’
वीडियो: राम मंदिर से लेकर सड़क तक...पहली बारिश के बाद ही अयोध्या में हर तरफ पानी

.webp?width=60)

