नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोग-उन. कुछ दिनों से खबर है कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनकी मौत हो जाने तक की बात कही जा चुकी है. अब साउथ कोरिया ने बताया है कि किम जोंग-उन पूरी तरह ठीक हैं.
किम जोंग-उन की सेहत को लेकर ताज़ा अपडेट साउथ कोरिया ने दिया है
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह की मौत तक की खबर आने लगी थी.

'CNN' की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट मून जे-इन के विदेशी नीतियों के सलाहकार मून चंग-इन ने ये बात कही है. उनका कहना है,
'हमारी सरकार की स्थिति इस मामले में दृढ़ है. किम जोंग उन ज़िंदा हैं और ठीक हैं. वो 13 अप्रैल से वोन्सन एरिया में रह रहे हैं. अभी तक कोई भी संदिग्ध गतिविधि नज़र नहीं आई है.'
इसके पहले भी साउथ कोरिया ने यही कहा था कि किम के गंभीर रूप से बीमार होने के कोई भी संकेत उन्हें नहीं मिले हैं. दो सरकारी अधिकारियों के सूत्रों ने रॉयटर्स से कहा था कि नॉर्थ कोरिया से किसी भी तरह के असामान्य संकेत नहीं मिल रहे हैं. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी किम के गंभीर तौर पर बीमार होने की बात को गलत बताया था.
कहां से सामने आईं किम की हेल्थ वाली खबरें?
दरअसल, 15 अप्रैल को किम जोंग-उन के दादा और नॉर्थ कोरिया के पूर्व सुप्रीम लीडर किम इल-संग की जयंती होती है. इस दिन वहां नेशनल हॉलिडे होता है. जमकर सेलिब्रेशन भी होता है. लेकिन इस बार हुई सेरेमनी की तस्वीरें जब सामने आईं, तो उनमें किम जोंग उन नहीं दिखाई दिए. फिर नॉर्थ कोरिया के मामलों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Daily NK ने भी किम की गैर-मौजूदगी वाली बात को रिपोर्ट किया. कहा कि 12 अप्रैल को किम की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो दिखाई नहीं दिए. इसके बाद ही किम की हेल्थ को लेकर खबरें आनी शुरू हो गईं.
हालांकि, सच क्या है अभी तक अब सच क्या है ये कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है.
इसे भी पढ़ें-
किम जोंग उन का तो नहीं, लेकिन उनकी ट्रेन का पता चल गया है!
क्या नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बहुत ज्यादा बीमार हैं?
वीडियो देखें: दुनियादारी: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर इतनी अटकलें क्यों लग रहीं?











