एक अफ्रीकी टीवी शो में स्मिथ ने कहा है कि उनको लगता है कि विराट कोहली इंडिया के लिए लंबे समय तक कप्तानी नहीं कर पाएंगे. " मुझे लगता है कि टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में एक बंदा ऐसा चाहिए जो कोहली से बात कर सके. उसके फैसलों पर सवाल करे और उसे बतौर कप्तान आगे बढ़ने में हेल्प करे. अभी हो ये रहा है कि कोहली अपने फरमान टीम को सुना देता है और वो लगातार टीम में भी बदलाव कर देता है." कोहली ने बतौर कप्तान अभी 34 टेस्ट मैच खेले हैं और हर मैच में टीम में एक न एक बदलाव किया है.

कोहली ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम को समझदारी से खेलने की हिदायत दी है.
कोहली को गुस्सैल बताते हुए इस पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि कोहली यूं तो काफी रचनात्मक दिमाग वाला क्रिकेटर है और उसकी आक्रामकता उसके निजी प्रदर्शन को ऊपर ले जाने में तो हेल्प करती है, मगर जब बात आती है पूरी टीम को साथ लेकर चलने की तो कोहली इसमें फेल होते दिखता है. इसलिए जरूरी है कि एक ऐसा इंसान बीच में हो जो कोहली को सोचने पर मजबूर करे कि वो कहां गलत फैसले ले रहा है.
इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि स्मिथ की राय से वो इत्तेफाक़ नहीं रखते. साथ ही ये भी जोड़ा कि ये कोहली का बतौर कप्तान पहला बड़ा विदेशी दौरा है. उसके पास विदेशी धरती पर कप्तानी करने का एक्सपीरियंस नहीं है. अभी दो ही मैच हारे हैं कि हम कोहली को एक फेल कप्तान कहने लगे. कोहली के लिए ये सब कहना कुछ ज्यादा ही कठोर होना है. मुझे पूरा यकीन है कि कोहली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के टूर के बाद एक परिपक्व कप्तान बनकर उभरेगा.

कोहली पर इस बयान के बाद कई लोग स्मिथ को घेरने लगे हैं.
अब विराट कोहली की काबिलियत पर सवाल उठा तो सौरव गांगुली समेत कई लोग और फैक्ट्स के साथ स्मिथ पर हमला बोलने उतर आए. क्रिकेट के जानकारों ने स्मिथ के इतिहास पर नजर डाली तो पता चला कि खुद उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में टीम चेंज की थी. कोहली तो इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं.

Also Read:
तीसरे टेस्ट में अगर इंडिया की बैटिंग चल गई तो इन जुड़वा भाइयों को थैंक्यू बोलना












