The Lallantop

कोबरा को पकड़कर बैग में डाल रहा था, उंगली में काट लिया, थोड़ी देर में मौत! वीडियो हिला देगा

विनोद के आखिरी शब्द थे - आज तो बुरी तरह से डस लिया.

Advertisement
post-main-image
कोबरा को बचाने पहुंचा एक्सपर्ट, मौके पर मौत (फोटो- CCTV footage)

राजस्थान (Rajasthan) के चुरू (Churu) में एक शख्स की कोबरा सांप (Cobra Snake) के काटने के चलते मौत हो गई. हैरानी वाली बात ये है कि जिस शख्स को सांप ने काटा वो खुद एक स्नेक एक्सपर्ट (Snake Expert) था. जब भी कहीं सांप दिखता तो लोग रेस्क्यू के लिए उसे ही बुलाते थे. खबर है कि कोबरा के काटने के 10 मिनट के अंदर ही स्नेक एकस्पर्ट की मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रेस्क्यू के दौरान उंगली पर काटा

घटना चुरू जिले के सरदार शहर की है. शनिवार, 10 सितंबर की सुबह 7 बजे शहर के वार्ड 21 के पास एक कोबरा सांप दिखाई दिया. सांप दिखते ही लोगों ने स्नेक एक्सपर्ट विनोद तिवाड़ी को फोन किया और बुलाया. विनोद सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे. उन्होंने कोबरा को पकड़ा और अपने बैग में डाल दिया. इसी दौरान सांप ने विनोद की उंगली पर काट लिया. सांप के दांत लगने का एहसास हुआ. विनोद खड़े हुए. सांप का झोला रखा और कुछ कदम चलते ही बेहोश हो गए. कुछ मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई.

घटना का पता चलते ही तिवाड़ी का बेटा हर्ष और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement
सांपों का उपचार भी करते थे विनोद

45 साल के विनोद जीवीएम संस्थान में बागवानी कर्मचारियों के सुपरवाइजर की नौकरी करते थे. विनोद के बेटे ने बताया कि नौकरी के बीच में भी वो सांपों को रेस्क्यू करने पहुंच जाते थे. विनोद तिवाड़ी को सांपों की जान बचाने के लिए स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने कई बार सम्मानित भी किया था. वो सांपों का उपचार भी करते थे. बेटे ने बताया कि जब तक सांप ठीक नहीं हो जाता वो उसे अपने साथ रखते थे और फिर जंगल छोड़कर आते थे.

सांप पकड़ने में महारत हासिल थी

तिवाड़ी के दोस्त नंदराम सहारन ने बताया

“लगभग 20 सालों से विनोद सांपों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का काम कर रहा था. उसे सांप पकड़ने में महारत हासिल थी. एक साथ पांच-पांच ब्लैक कोबरा जैसे जहरीले सांपों को उसने काबू किया था. वो कभी किसी को सांप को मारने नहीं देता था बल्कि उन्हें बचाने खुद पहुंच जाता था.”

Advertisement

मौके पर मौजूद शंकर लाल चौधरी ने बताया

“विनोद तिवाड़ी ने उंगली से चूसकर जहर निकालने की कोशिश की थी. वो पास के लोक देवता महाराज की गोगामेड़ी पर माथा टेकने भी गए.” 

खबरों के मुताबिक, विनोद के आखिरी शब्द थे - आज तो बुरी तरह से डस लिया. 

देखें वीडियो- राजस्थान के अलवर में भीड़ ने ट्रैक्टर चोरी के शक में शख्स को पीट पीट कर मार डाला

Advertisement