The Lallantop

नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ 'खाली कुर्सी' ने जीता चुनाव, 'भरी कुर्सी' को 466 वोटों से हराया

Niwari election empty chair wins: 466 से ज्यादा लोगों ने कुसुम मातादीन को हटाने के लिए वोट किया. यह वोटिंग बुधवार, 4 नवंबर को हुई थी. वोटर्स को दो सिंबल दिए गए थे. एक ‘भरी कुर्सी’ और एक ‘खाली कुर्सी.’

Advertisement
post-main-image
466 से ज्यादा लोगों ने वर्तमान अध्यक्ष को हटाने के लिए वोट किया. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरोन खालसा में 4 नवंबर को हुए राइट-टू-रिकॉल वोटिंग में 2633 वोट प्राप्त कर कुसुम मातादीन पस्तोर को नगर परिषद अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया गया।
  • नगर परिषद के 12 निर्वाचित पार्षदों ने मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम की धारा 47 के तहत कलेक्टर के सामने अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके आधार पर यह वोटिंग कराई गई।
  • मतगणना के बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ जिसमें 'खाली कुर्सी' को 466 वोटों से जीत मिली और निर्वाचन नियमों के अनुसार आगे की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मध्यप्रदेश स्थित निवाड़ी जिले के जेरोन खालसा में नगर परिषद अध्यक्ष को राइट-टू-रिकॉल के तहत हटाने को लेकर वोटिंग हुई थी. चुनाव में वोटर्स को चुनना था कि वह मौजूदा अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को पद पर रखना चाहते हैं या फिर उन्हें हटाना चाहते हैं. 2 दिन पहले हुए इलेक्शन का शुक्रवार, 6 नवंबर को रिजल्ट आया और लोगों ने उन्हें कुर्सी से हटाने का फैसला किया.

Advertisement

466 से ज्यादा लोगों ने कुसुम मातादीन को हटाने के लिए वोट किया. यह वोटिंग बुधवार, 4 नवंबर को हुई थी. वोटर्स को दो सिंबल दिए गए थे. एक ‘भरी कुर्सी’ और एक ‘खाली कुर्सी.’

भरी कुर्सी- वर्तमान अध्यक्ष को पद पर बनाए रखना.
खाली कुर्सी- अध्यक्ष को पद से हटाना.

Advertisement
‘खाली कुर्सी’ को मिले 466 अधिक वोट

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक दुबे की रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान के बाद से सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी थीं. शुक्रवार को मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई. चुनाव में ‘खाली कुर्सी’ के पक्ष में 2633 वोट पड़े. वहीं, ‘भरी कुर्सी’ को 2167 लोगों ने वोट किया. यानी 'एंप्टी चेयर' ने 466 वोटों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को लेकर अपना फैसला सुना दिया.  

ये भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर के आसपास नॉनवेज फूड पर बैन नहीं हटेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार किया

यह परिणाम जेरोन नगर परिषद की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रिजल्ट के बाद अध्यक्ष पद से संबंधित आगे की आधिकारिक प्रक्रिया निर्वाचन नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी. साल 2022 के चुनाव में कुसुम पस्तोर नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं.

Advertisement
लोगों को भरी और खाली कुर्सी के मिले साइन

रिपोर्ट के मुताबिक, जेरोन खालसा नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं. इनमें निर्वाचित 12 पार्षदों ने मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 47 के तहत अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रस्ताव कलेक्टर के सामने पेश किया था. इसी आधार पर अध्यक्ष को पद से हटाने के सवाल पर वोट कराया गया था.

इलेक्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे. मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की निगरानी की गई थी. पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी. 

वीडियो: पत्नी की शिकायत पर SP भानु प्रताप सिंह की कुर्सी गई, मामला क्या है?

Advertisement