झारखंड के खूंटी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के समय ये लोग सड़क पर एक स्कूटर सवार की मदद करने के लिए इकट्ठा हुए थे. तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. आरोपी ड्राइवर फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में है.
स्कूटी सवार की मदद कर रहे महिलाओं-बच्चों को ट्रक ने कुचला, 8 की मौत हो गई
Jharkhand Khunti truck accident: झारखंड में स्कूटी सवार की मदद करने गए लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. कुछ घायलों का इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान 11 महीने के सौरभ नायक, अंजलि कुमारी, पाको देवी, जयंती देवी, मन्हु देवी, गोलू कुमार और टुटी कुमारी के रूप में हुई हैं. हादसे में पांच साल की खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. खूंटी सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
स्कूटर सवार की मदद करने आई थीं महिलाएंइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार, 5 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे हुआ. खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गांव में एक स्कूटर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया था. स्कूटर सवार उसी गांव का रहने वाला था. स्कूटर निकालने के लिए उसने ग्रामीणों से मदद मांगी थी. उन्होंने बताया,
"गांव की कई महिलाएं मदद के लिए आईं. उनके साथ कुछ बच्चे भी थे. वे सड़क पर खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार भारी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी."
बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज रहने की वजह से मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा. हादसे के बाद वो 16 पहियों वाला ट्रक एक पेड़ से जा टकराया. पकड़े जाने के डर से ड्राइवर वाहन वहीं छोड़कर भाग गया. उसका फोन भी स्विच ऑफ है. पुलिस की टीमें उसे खोजने की कोशिश कर रही हैं. उसके परिवार से संपर्क कर रही है. ताकि वो सरेंडर कर दे.
पीएम, सीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुखइंडिया टुडे से जुड़े अरविंद सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को खूंटी-तोरपा और कर्रा मार्ग जाम कर दिया था. वह अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने और पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने का लिखित आश्वासन मांग रहे थे.
ये भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर के आसपास नॉनवेज फूड पर बैन नहीं हटेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार किया
मामले पर एक मृतक के परिजन ने बताया,
"यहां पर स्कूटी थी. उसने कहा कि हमारी मदद कर दो. हम लोग निकालने की कोशिश कर रहे थे. परिवार के लोग देखने के लिए चले आए. उसके बाद तुरंत हवा जैसा गाड़ी तुरंत पहुंच गया."
घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने दुख जताया. मृतकों के परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की. घायलों के जल्द रिकवर करने की प्रार्थना की.
वीडियो: पत्नी की शिकायत पर SP भानु प्रताप सिंह की कुर्सी गई, मामला क्या है?










