पाकिस्तान की झूलती आर्थिक स्थिति (Pakistan Economic Crisi) के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अपने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Pak PM Shehbaz Sharif) पर तंज कसे हैं. इमरान खान ने कहा है कि शहबाज पूरी दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहे हैं, अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन कोई भी देश मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है.
इमरान ने अपने ही PM की पोल खोली, बोले- "ये कटोरा लेकर..."
इमरान बोले- मेरी हत्या करवा देंगे.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बात कही. इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए कहा,
“शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं. लेकिन कोई भी देश उन्हें पैसे नहीं दे रहा है.”
इमरान खान ने प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मीडिया चैनल अल अरबिया टीवी को दिए गए इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि, शहबाज ने भारत के साथ बातचीत की बात कही थी. इमरान ने कहा कि शरीफ भारत से बातचीत करने के लिए भीख मांग रहे हैं. वहीं नई दिल्ली उनसे पहले आतंकवाद खत्म करने की बात कर रही है.
शरीफ के बयान पर बोलते हुए इमरान ने आगे कहा कि भारत ने कहा था कि वो पाकिस्तान के साथ हमेशा सामान्य पड़ोसी जैसे संबंध चाहता है. लेकिन ऐसे संबंधों के लिए आतंक और हिंसा मुक्त माहौल होना चाहिए.
यही नहीं इमरान खान ने शहबाज शरीफ पर उनकी हत्या करवाने के आरोप भी लगाए. इमरान ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि शहबाज शरीफ, गृह मंत्री सनाउल्लाह और पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के प्रमुख मेजर जनरल फैसल नसीर ने उनकी हत्या कराने का प्रयास किया था. इमरान ने कहा,
UAE ने दिया उधार“मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि शहबाज और दो अन्य लोग, जिनके नाम मैंने FIR दर्ज कराई थी, उन्होंने मुझे मारने की साजिश रची थी. हालांकि, FIR भी दर्ज नहीं की गई थी. लेकिन ये एक साजिश थी. मुझे मारने के लिए तीन ट्रेन्ड निशानेबाजों को भेजा गया था. लेकिन ऊपर वाले की कृपा से मैं बच गया.”
पाकिस्तान के इस हालात के बीच इमरान खान की ये टिप्पणी शरीफ के दो दिवसीय UAE दौरे के कुछ सप्ताह बाद आई है. UAE की सरकार पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का लोन देने के लिए राजी हो गई है. वहीं इसके अतिरिक्त UAE की सरकार ने एक अरब डॉलर का लोन देने के बात कही है.
वीडियो: PoK में बवाल बढ़ा, एक्टिविस्ट बोले- 1971 की तरह पाकिस्तानी सेना भारत के सामने करे सरेंडर



















