The Lallantop

शाहरुख ने सलमान पर जो कहा, वो सलमान के फैन्स का दिन बना देगा

यूजर ने पूछा था-सलमान भाई का मुकाबला कर पाओगे?

Advertisement
post-main-image
'पठान' फिल्म का एक सीन

फिल्म 'पठान' की ताबड़तोड़ सक्सेस के बीच Shahrukh Khan ने ट्विटर पर AskSRK का सेशन रखा. इसमें शाहरुख जनता के पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं. SRK की फिल्म ‘पठान’ को लोग खूब प्यार दे रहे हैं. तीन दिन में ही पठान ने 163 करोड़ रुपये कमा लिए. पिछली सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड टूट चुके हैं. इसी को लेकर सवाल-जवाब भी हुए. यहां एक सलमान खान के फैन ने तो शाहरुख को चैलेंज कर दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार को शाहरुख ने ट्वीट में लिखा- 

मुझे खुशी है कि आप लोग इसे इतना प्यार दे रहे हैं. कुछ मिनटों के लिए #AskSRK करते हैं ताकि और प्यार शेयर कर सकें. अपने सवालों को ZINDA रखें. 

Advertisement

एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि उन्हें पठान का पब्लिक रिस्पॉन्स देखकर कैसा लग रहा है. इस पर शाहरुख ने जवाब दिया- 

नाचो गाओ हंसो क्या पता कल हो ना हो. लेकिन सब करो थोड़ा प्यार से. पठान का जश्न मनाते हुए एक दूसरे का ध्यान जरूर रखो.

पठान को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हुए हैं. इस पर एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि पिछले तीन दिनों में आप कितने खुश हैं. शाहरुख ने बताया- 

Advertisement

जितना एक पिता खुश होता है जब वो अपने बच्चे की तारीफ होते हुए देखता है.

एक शख्स ने पूछा कि पठान के रिकॉर्ड्स देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है. मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने रिप्लाय किया- 

हाहा. लगता है अब गांव वापस चला जाऊं. 

पठान को लेकर हो रहे विवाद के बीच शाहरुख फिल्म के प्रोमोशन के लिए कहीं नहीं नजर आए. इस पर प्रज्ञा नाम की यूजर ने पूछा कि सर, आप बाहर कब आओगे. जवाब में SRK ने लिखा- 

भाई अभी तो सालों बाद थिएटर में घुसा हूं. थोड़ी देर अंदर ही रहूंगा.

एक महाशय ने शाहरुख से फरमाइश करते हुए लिखा कि सर ट्रेन वाले सीन में छैयां-छैयां डांस भी कर लेते सलमान सर के साथ. सामने से जवाब आया-

भाई जितना कर सका कर दिया ना. अब जान लोगे बच्चे की क्या.

एक सलमान खान फैन ने लिखा कि फिल्म देखने गया था टाइगर का फैन बनकर और बाहर आया पठान का फैन बनकर. तो शाहरुख ने लिखा-

टाइगर का तो मैं भी फैन हूं भाई. बस उनके साथ मुझे भी दिल में रखो. 

एक यूजर ने पठान फिल्म देखकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और लिखा कि 4 साल बाद बहुत खास अनुभव हुआ. उसने लिखा कि शाहरुख का फैन होना सिर्फ उन्हें फॉलो करना नहीं है बल्कि प्रेरणा लेना और लगातार सीखना है. इस पर शाहरुख ने जवाब दिया- 

इतने प्यार के लिए थैंक्स और उससे भी ज्यादा मुझ पर विश्वास करने के लिए 

रोहन बनर्जी नाम के यूजर ने लिखा कि मेरी पांच साल की बेटी को भी आपके पठान के किरदार से प्यार हो गया है. रिप्लाय आया-

प्लीज उसे मेरी तरफ से गले लगाना और बताना कि पठान अंकल भी उससे प्यार करते हैं. 

एक और सलमान फैन ने पूछा कि सर, पठान तो हिट हो गई लेकिन सलमान भाई का मुकाबला नहीं कर पाओगे बॉक्स ऑफिस पर. शाहरुख ने उसे रिप्लाय किया- 

सलमान भाई तो... वो आजकल क्या कहते हैं यंग लोग... GOAT है. Greatest of all Time

एक यूजर ने लिखा कि सर, पठान ने इस बात पर जोर दिया है कि प्यार जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र से ऊपर है. पठान आपकी सफलता है, भारत की सफलता है. मुझे आशा है कि आप भारत और भारतीयों को एकजुट करने के लिए और ज्यादा कोशिश करेंगे. जय हिंद. इस पर शाहरुख का जवाब दिल जीतने वाला था. वो लिखते हैं- 

अगर कोई एक सच है तो वो है कि हम सभी एक ही मां और पिता के संतान हैं. भारत के. हिंदुस्तान के. इंडिया के. जय हिंद 

एक और यूजर ने लिखा कि बिना किसी डोमेस्टिक प्रमोशन के, प्री रिलीज़ बातचीत के बावजूद भी पठान इतना धूम मचा रही है. इस पर शाहरुख लिखते हैं- 

मैंने सोचा कि शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इस बार मैं भी नहीं करूंगा. बस जंगल में आकर देख लो.

कई और फैंस ने थिएटर में अपनी और भीड़ वाली फोटो-वीडियो शेयर की जिसपर कि प्यार भरे रिप्लाई किए. सेशन छोड़कर जाते हुए शाहरुख ने लिखा- 

अभी ब्रेक लूंगा... आप सभी को प्यार और फिल्में देखने के लिए धन्यवाद!!! हॉल में उन अजनबियों के साथ फिल्म में मजा आता है जो बाद में आपके दोस्त बन जाते हैं....नहीं???

एस्टीमेट है कि रिलीज के तीन दिन के अंदर ही फिल्म ने करीब 163 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़ा सिर्फ भारत का है. दुनियाभर में तो फिल्म 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर चुकी है. और अभी तो वीकेंड भी बाकी है मेरे दोस्त. बहुत आराम से ‘पठान’ बॉलीवुड की 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है.

वीडियो: 'पठान' को शाहरुख खान के एक्शन और सलमान खान के कैमियो समेत ये 5 वजहें मस्ट वॉच बनाती हैं

Advertisement