The Lallantop

शाहिद अफरीदी गलत संगत में हैं!

हाथ में बंदूक लिए फायर कर रहे हैं, और उनके साथ जो आदमी है वो इंडिया में बहुब्बार मुंह की खाया है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शाहिद अफरीदी गलत संगत में हैं . टीवी वाले सबसे गलत होते हैं हम बता रहे हैं. अच्छे भले आदमी को बिगाड़ देते हैं. तो टीवी वाले पहुंचे शाहिद आफरीदी के घर. कहे गांव घुमाओ. शाहिद चल दिए टूर पर अपने गांव. लाला भाई का गांव खैबर इलाके में है. खैर मुद्दा ये है कि लाला निकल गए हथियार लेके. और उनके पीछे चप-चप करते उनके चेले-चमचे भी. https://www.youtube.com/watch?v=7Q2FdzJaqu0 भाई हथियार भी ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि अमेरिकन M-16. जिसको अफरीदी अपनी फेवरेट गन बता रहे हैं. अफरीदी निकले तो हैं शिकार करने लेकिन आसमान में अमेरिकी ड्रोन ढूंढ रहे हैं शिकार करने को. सही भी है, पाकिस्तान में चिड़िया से ज्यादा तो ड्रोन ही उड़ते हैं. ड्रोन को वहां का राष्ट्रीय पक्षी घोषित काहे नहीं कर देते? वैसे आपको बता दें कि खैबर इलाका तालिबान का गढ़ है. और यहां ड्रोन हमले होते रहते हैं. मिलता- जुलता है न. और ये शिकारी वही शाहिद अफरीदी हैं उन्होंने हाल में ही #sayno2war #peace के साथ ट्वीट किया था. हाथ में बंदूक और शांति की बात वाह भाई. PAKISTAN AFRIDI
अब हियां देखिए. अफरीदी कैसे अपने ज्ञान का चूरन बांट रहे हैं. शांति की जरूरत को बयान कर रहे हैं. ख़ास बात ये है कि इस भोकाली वीडियो में उनके साथ पाकिस्तान का एक बवाली पत्रकार भी है. वो भी अफरीदी के साथ शिकार पर निकले हैं. जनाब की तारीफ वजाहत खान है. अरे वही जिसकी लंका एक बार जावेद अख्तर ने और दूसरी बार एक एक्स इंडियन आर्मी चीफ ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में लगाई थी. वाहियात सवाल पूछने के लिए उनको एक बैगन अवार्ड भी दिया जा सकता है.
पहले ये जान लीजिए कि जावेद अख्तर ने उनकी लंका क्यों लगाई थी. जनाब ने एक इंटरव्यू के दौरान पूछ डाला कि ‘भारत में जिस तरह मुसलमानों के साथ भेद भाव किया जाता है, इसपर आप क्या कहना चाहेंगे?’. इसपर जावेद अख्तर ने जनाब की खटिया खड़ी कर दी.कहा कि ‘दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी मज़हब के लोगों को सभी तरह की मज़हबी आजादी मिली हुई है, यहां तक कि मुसलमानों में भी शिया हो या सुन्नी हो या अहमदिया हो. सब बराबर हैं यहां. पर क्या यही आज़ादी शिया को अरब में है, सुन्नी को ईरान में है. या अहमदियों को पाकिस्तान में है. और सच्चाई ये है कि उन्हें ये आजादी नहीं है.’ वजाहत खान की तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. फिर कुछ नहीं सूझा तो हकलाने लगे. जरा आप भी घूम आओ उस वीडियो पे.. https://www.youtube.com/watch?v=qK8S254AUS8 दूसरी बार इनकी लंका लगाई थी इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में. जहां इन भाई साहब ने इंडियन आर्मी के चीफ जनरल विक्रम सिंह से सियाचिन को लेकर वाहियात सा सवाल पूछ दिया था. फिर क्या था. लगा दी विक्रम सिंह ने वजाहत खान को जबरदस्त फटकार. वजाहत खान फिर से ह ह ह...हकलाने लगे. देखल्यो वीडियो. सब पता चल जावेगा.. https://www.youtube.com/watch?v=DtpavUKuLd0

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.

 

Advertisement
Advertisement