The Lallantop

संसद में बवाल! इस देश में विपक्षी सांसदों ने सदन में फेंके स्मोक ग्रेनेड, Video

Serbia parliament smoke grenade: सोशल मीडिया पर यूरोप के देश सर्बिया की संसद का एक वीडियो वायरल है जिसमें पूरे सदन में काला और गुलाबी धुआं नज़र आ रहा है. इस दौरान संसद में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है.

Advertisement
post-main-image
सर्बिया की संसद में विपक्षी सांसदों ने फेके स्मोक ग्रेनेड. (तस्वीर:सोशल मीडिया)

सर्बिया की संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके जाने का मामला सामने आया है. विपक्षी सांसदों ने सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में यह कदम उठाया है. इस दौरान संसद में अव्यवस्था फैल गई और दो सांसदो को चोटें भी आई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
संसद के भीतर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूरोप के देश सर्बिया की संसद का एक वीडियो वायरल है, जिसमें पूरे सदन में काला और गुलाबी धुआं नज़र आ रहा है. इस दौरान संसद में चारोंं तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (SNSS) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सत्र के एजेंडे को मंजूरी दी. इसके बाद कई विपक्षी नेता अपनी सीट से उठकर स्पीकर की कुर्सी की तरफ दौड़े. इस बीच सुरक्षा गार्ड्स से उनकी हाथापाई भी हुई.

Advertisement

इस दौरान दो सांसद घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है. सदन की स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा,

“इस दौरान दो सांसद घायल हुए हैं. इनमें से एक सांसद SNSS पार्टी की जैस्मिना ओब्राडोविक हैं, दौरा पड़ने से इनकी हालत गंभीर है."

स्पीकर ब्रनाबिक ने कहा कि संसद अपना काम करना और सर्बिया की रक्षा करना जारी रखेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:रिलायंस से सरकार ने मांगे 24,500 करोड़ रुपये, आखिर देनदारी का ये मामला है क्या?

छात्रों के समर्थन में विपक्ष के सांसद

सर्बिया की संसद में 4 फरवरी को एक कानून पारित होना था. यह कानून सर्बिया की यूनिवर्सिटीज के फंड को बढ़ाने से संबंधित था. इस कानून की मांग सर्बिया के छात्र दिसंबर से उठा रहे हैं. इसको लेकर प्रदर्शन भी हो चुके हैं.

इसके अलावा सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी संसद में चर्चा होनी थी. पीएम वुसेविक ने भारी विरोध प्रदर्शन के बीच 28 जनवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, सर्बिया के नेवी सैड शहर में नवंबर, 2024 में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए.

इस घटना को लेकर सर्बिया में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन पिछले 4 महीने से लगातार हो रहे हैं. विरोध के स्वर इतने तेज हो गए कि सर्बिया के पीएम को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा.

वीडियो: ऑस्कर जीतने वाली माइकी की कहानी

Advertisement