उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली शिखा गौतम ने सिविल सर्विस का एग्जाम दिया था. जब उन्होंने अपना रिजल्ट चेक किया तो उनका नाम रिजल्ट के पीडीएफ में था. उन्होंने दावा किया कि उनकी 113वीं रैंक आई है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक़ पहले अटेम्प्ट में उनका इंटरव्यू नहीं निकला, लेकिन दूसरे में उन्होंने एग्जाम क्लियर कर लिया.
'मैंने नाम देखा, रोल नंबर तो... ', UPSC में 113वीं रैंक का जश्न मना लिया, अब कहानी पलट गई
UPSC Result: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिखा ने दावा किया कि सिविल सर्विस एग्जाम के रिजल्ट में उनकी 113वीं रैंक आई है. जिसके बाद घर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन जल्द ही सन्नाटा छा गया. रिजल्ट में ऐसा गड़बड़ निकला.


उन्होंने UPSC एग्जाम क्लियर होने की बात घरवालों को बताई. घर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. रिश्तेदारों को खबर दी गई, मिठाईयां बांटी गईं. उनके सफलता पर पूरा जनपद शामिल हुआ. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को बड़ा झटका दिया.

जब बुलंदशहर में जश्न का माहौल था, तभी हरियाणा की रहने वाली शिखा ने 113वीं रैंक पर अपना दावा ठोक दिया. शिखा सहरावत हरियाणा के रोहतक में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) के पद पर पहले से तैनात हैं. उन्होंने इस मामले में UPSC से शिकायत की और कहा कि उनकी रैंक पर कोई दूसरी अभ्यर्थी (बुलंदशहर की शिखा गौतम) दावा कर रही हैं.
उन्होंने आयोग को अपने दस्तावेज दिए और जांच की मांग की. इसके बाद आयोग की तरफ से साफ किया गया कि 113वीं रैंक हरियाणा की रहने वाली शिखा की है. फिर पता चला कि बुलंदशहर वाली शिखा ने अपना रोल नंबर चेक ही नहीं किया था.
फिर खुद सब बतायायूपी की शिखा ने आजतक के रिपोर्टर मुकुल शर्मा से बातचीत में बताया,
‘जब मैंने पीडीएफ को देखा तो उसमें सिर्फ अपना नाम सर्च किया, रोल नंबर तो देखा ही नहीं. मुझे लगा ये मेरा ही रिजल्ट है. उत्साहित होकर मैंने घरवालों को बता दिया. मेरे दोस्तों ने भी मुझसे कहा कि फाइनल लिस्ट में मेरा नाम आ गया है. लेकिन वो कोई दूसरी शिखा हैं, जो पहले से किसी पद पर पोस्टेड हैं.’
ये भी पढ़ें: किस आकांक्षा सिंह का रिजल्ट असली है? UPSC ने खुद साफ कर दिया
इस मुद्दे पर रिपोर्टर ने शिखा गौतम के पिता प्रेमचंद से भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने भावुक होकर उन्हें रिजल्ट बताया और ठीक से चेक नहीं किया. जब प्रशासन ने जांच की तब उन्हें इसकी जानकारी मिली. बता दें कि बुलंदशहर वाली शिखा का एग्जाम क्लियर ही नहीं हुआ है.
वीडियो: UPSC 2025 Result Out: सड़कों पर जश्न मनाते हुए टॉपर्स ने कौन से राज खोल दिए?











.webp?width=275)




.webp?width=120)

.webp?width=120)



