स्वाति झा पेशे से इंजीनियर हैं. दी लल्लनटॉप की रीडर हैं. लिखती उतना ही हैं जितना खाने में अचार. कंप्यूटर साइंस वाली हैं सो जानती हैं. जो कंप्यूटर में उतना गहरे नहीं पैठे हैं, उन्हें कौन सी मुसीबतें झेलनी होती हैं. हमारी सुविधा के लिए ये आर्टिकल लिख भेजा है. आपके पास भी कुछ बांटने को है तो lallantopmail@gmail.com पर भेज डालिए. का हो? चौंक गए ना. एक भूत भला ब्राउज़र में कइसे धमक पड़ा? सकपकाओ नहीं हम बताते हैं. ये वाला भूत है Ghostery. मगर वो हॉरर वाला घोस्ट नहीं. Ghostery एक फ्रीवेयर प्राइवेसी और सिक्योरिटी देने वाला ब्राउज़र एक्सटेंशन है. मने ब्राउजर के किनारे पर टांग लो और जिंदगी आसान. और मजे की बात ये है कि ये बिल्कुल फ्री है. बस डाउनलोड करो और इसका काम शुरू. फाइल साइज भी बहुत कम है. महंगा नेटपैक. निराश क्यों?
मोज़िला फायरफॉक्स, गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर (LOL) , ओपेरा, एप्पल सफारी, आईओएस, एंड्रॉयड और Firefox मोबाइल, इन ब्राउजर पर आपको हाई-फाई सिक्योरिटी नहीं मिलेगी जो आप शायद ढूंढ रहे होंगे. उसके लिए Ghostery ट्राई कीजे. Ghostery इन सारे ब्राउज़र के साथ काम करता है. फायदा क्या है जानते हैं? Ghostery अपने यूजर्स को आसानी से बग्स का पता लगाने और जावा स्क्रिप्ट कोड को हैंडल करने लायक बनाता है. नहीं समझ आया? ये समझिए कि कीड़ा न लगेगा नेट चलने को. बग के बारे में ज्यादा जानना है? ये पढ़िए - कंप्यूटर में कीड़ा कैसे घुस जाता है?
आमतौर पर होता ये है कि ब्राउजर में ढ़ेर सारे बग आते रहते हैं. जो कि एक वेब पेज में एम्बेडेड रहते हैं. ये बग HTTP कुकीज़ और कैनवास फिंगरप्रिंटिंग और दूसरे ट्रैकिंग के तरीकों से यूजर की ब्राउज़िंग आदतों की डिटेल पहुंचाते हैं दूसरी कंपनियों तक. माने आपका डेटा चोरी हो रहा है जी.Ghostery इंस्टाल करते ही आपके ब्राउज़र में ब्लॉकर काम करने लगते हैं. जो आपकी ब्राउजिंग डिटेल्स को सेफ रखते हैं. और वायरस से भरे सेक्सी टाइप विज्ञापनों को भी ब्लॉक कर देते हैं.
Ghostery बिजनेस के लिहाज से भी कस्टमर और बिजनेस को सेफ बनाने के लिए तेज और सिक्योर सॉफ्टवेयर है. तो भइया ये वाला भूत ना अपने-अपने ब्राउज़र से चिपका के रख लो. कसम से कह रहे हैं फायदे में रहोगे.इंस्टाल करने के लिए गूगल पर जाओ. डब्लू डब्लू डब्लू Ghostery डॉट com लिखो. इंटर मारो साइट पर पहुंचो. जाकर चेक कर लो. Try us दिखेगा. क्लिक मारो और अपने ब्राउज़र के हिसाब से सलेक्ट कर लो.

















