The Lallantop

‘मोसाद’ आसिम मुनीर की हत्या करने वाला था?

ब्राजील के एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट और जियो-पॉलिटिकल एनालिस्ट पेपे एस्कोबार ने दावा किया कि Israel की खुफिया एजेंसी Mossad ने जिनेवा में पाकिस्तानी मिलिट्री चीफ Asim Munir की हत्या करने की साजिश रची थी.

Advertisement
post-main-image
ब्राजीलियन पत्रकार पेपे एस्कोबार(दाएं) ने दावा किया कि 'मोसाद' ने आसिम मुनीर (बाएं) के हत्या की साजिश रची थी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्राजील के जियो-पॉलिटिकल एनालिस्ट पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि जब फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में थे, तब इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद उनकी हत्या करने की योजना बना रही थी।
  • पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका के बीच शांति स्थापना में भूमिका निभाई है और पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस को भरोसेमंद स्रोत से सूचना मिली कि मोसाद नेतन्याहू के आदेश पर आसिम मुनीर और उनके डेलिगेशन को निशाना बना सकता है।
  • पाकिस्तान और इजरायल ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है, और दोनों देशों के बीच कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि पाकिस्तान ने अभी तक इजरायल को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है।

क्या इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके पूरे डेलिगेशन की हत्या करना चाहती है? ब्राजील के एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट और जियो-पॉलिटिकल एनालिस्ट पेपे एस्कोबार के दावे ने इस सवाल को जन्म दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एस्कोबार ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब आसिम मुनीर अपने डेलिगेशन के साथ ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के लिए जिनेवा में मौजूद थे, तब ‘मोसाद’ उनकी हत्या करना चाहता था. हालांकि, इतने बड़े दावे के बाद भी इजरायल और पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.

दरअसल, ईरान-अमेरिका के बीच शांति स्थापित करने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है. फाइनल डील स्विट्जरलैंड के जिनेवा में लॉक हुई. इस कड़ी में ईरान-अमेरिका के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी अपने डेलिगेशन के साथ वहां पहुंचे थे.

Advertisement

मारियो नौफल एक पॉलिटिकल कमेंटेटर और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने पेपे एस्कोबार के साथ ऑनलाइन पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. बातचीत के दौरान मारियो ने पेपे से पाकिस्तान की उस धमकी के बारे में सवाल पूछा, जिसमें उसने इजरायल को नक्शे से मिटाने की धमकी दी थी.

जवाब में पेपे ने दावा किया कि पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस को ‘बहुत ही भरोसेमंद सोर्स’ से जानकारी मिली थी कि ‘मोसाद’ आसिम मुनीर को उनके पूरे डेलिगेशन के साथ मारने की तैयारी कर रहा था.

पेपे ने कहा,

Advertisement

‘असल में बात यह है कि पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस को बहुत भरोसेमंद सोर्स से जानकारी मिली थी कि मोसाद नेतन्याहू के ऑर्डर पर आसिम मुनीर और शायद स्विट्जरलैंड जा रहे बाकी पाकिस्तानी डेलिगेशन की हत्या की साजिश रच रहा था.’

undefined

पेपे ने पॉडकास्ट में दावा किया कि वो पाकिस्तान की ओर से ही कही गई बातों को दोहरा रहे हैं. आगे उन्होंने कहा,

‘पाकिस्तानियों ने बिचौलियों के जरिए सीधे इजरायल को संदेश भेजा. मेरा (पेपे) अंदाजा है कि इस मामले में ओमान के जरिए संदेश भेजा गया होगा, जिसमें कहा गया कि अगर आपने हमारे डेलिगेशन को हाथ भी लगाया, तो हम आपको नक्शे से मिटा देंगे.’

पेपे ने आगे कहा कि उनके सोर्स ने उन्हें यही बताया है. आगे मारियो ने सवाल किया कि नक्शे से मिटाने वाली बात किसने कही थी, पाकिस्तानियों ने? इसके जवाब में पेपे ने कहा कि यह जवाब पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारियों की ओर से दिया गया.

हालांकि, पाकिस्तान और इजरायल दोनों ही देशों की ओर से ब्राजीलियन जर्नलिस्ट पेपे एस्कोबार के इन दावों की पुष्टि नहीं की गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पत्रकारों ने पेपे के इस दावे को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान और इजरायल एक-दूसरे को दुश्मन मानते हैं. दोनों के बीच कोई रणनीतिक साझेदारी भी नहीं है. पाकिस्तान ने आज तक इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है. 

वीडियो: अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत, अब कैसा खतरा मंडरा रहा है?

Advertisement