The Lallantop

'सड़क पर भीख मांगने से अच्छा, कोई महिला डांस बार में काम कर पैसा कमा ले'

मुंबई में डांस बार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए महाराष्ट्र सरकार को आदेश.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
सड़क पर भीख मांगने या गलत तरीकों से पैसा कमाने से अच्छा है कि कोई महिला डांस बार में काम कर ले: सुप्रीम कोर्ट
मुंबई में डांस बार का मसला चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा, 'महाराष्ट्र सरकार किसी न किसी बहाने से डांस बार पर बैन लगाने की कोशिश न करे. अगर कोई महिला डांस बार में काम करके पैसे कमा रही है तो ये उसका संवैधानिक हक है.' https://twitter.com/ANI_news/status/724507752408711168 ये पूरी बात सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने कही. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया, 'पुलिस डांस बार के कर्मचारियों का वैरिफिकेशन एक हफ्ते के भीतर कर बार के लाइसेंस दे. स्कूल कॉलेज से एक किलोमीटर के दायरे में सरकार ने डांस बार का लाइसेंस न देने की जो शर्त लगा रखी है, उसे सरकार फौरन हटाए.' सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा, 'हम शर्तों में बदलाव करेंगे.' https://twitter.com/ANI_news/status/724505438637723648

Advertisement
Advertisement