SBI का एक पुराना एड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि बैंक में एक कस्टमर का काम पांच मिनट में हो जाता है. वो भी तब जब उसके आगे लोगों की लंबी लाइन लगी है. यूजर्स इस एड को देखकर हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं. उनका कहना है कि SBI में इतनी जल्दी काम होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. कई लोगों ने एड बनाने वालों को याद किया तो कुछ ने बैंक में अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर किया.
SBI के एड में बंदे का फटाक से काम हो गया, Video देख लोग बोले- मजाक अच्छा कर लेते हो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ये एड इस समय खूब वायरल है


एड की टैगलाइन है- लाइन लगी नहीं कि खत्म. फटाफट काम. इतनी सुविधा इतना आराम.
सोशल मीडिया पर एड को एक बड़ा 'मजाक' बताते हुए नेटिजंस बैंक को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. सूरज नाम के यूजर ने लिखा,
SBI में इतना फास्ट काम सिर्फ एड में ही हो सकता है. रिएलिटी में ये सर्विस इंपॉसिबल है.
सौरभ ने लिखा,
ये एड बनाने वाले अपनी कब्र में लोट रहे होंगे. इतनी स्पीड से तो इनकी इंटरनेट बैकिंग भी नहीं काम करती.

सुजीत ने लिखा,
कभी झारखंड सिसई ब्रांच आना भाई. यहां तो लंच क्या, डिनर, ब्रेकफास्ट, पिज्जा, बर्गर, मोमोज सब चलता है.

हाशिर मोहम्मद ने तंज कसते हुए लिखा,
अगर आपको लगता है आप सुपीरियर हैं, लोग आपकी कद्र करते हैं और आपके अंदर घमंड आने वाला है तो एक बार SBI घूम आएं.
कई यूजर्स ने SBI कर्मचारियों के खराब व्यवहार को लेकर शिकायत की. दीपक ने लिखा कि आजकल तो दूसरे काउंटर पर भेजने में ही ये लोग पांच मिनट लगा देते हैं.

रजत ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए लिखा,
मुझे तो SBI की एक मैडम ने डांट दिया. बोलीं कि अभी लंच करके आई हूं, इतनी जल्दी कुछ नहीं होता यहां पर. मैं डेढ़ बजे से काउंटर पर खड़ा था और मैडम ने ये बात ढाई बजे बोली.

मस्त काका नाम के यूजर ने लिखा,
जिस भाई ने ये एड बनाया है उसको आज के टाइम पर SBI दिखाओ. माथा ना पकड़ ले तो मेरा नाम बदल देना.
SBI के इस एड पर अपना रिएक्शन कॉमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताए.
वीडियो: खर्चा-पानी: RBI का इस फैसले से बैंकों की मुसीबत बढ़ सकती है


















