The Lallantop

सलमान के बरी होने की इनसाइड स्टोरी, पढ़ें 10 वजहें

आखिरी वजह पढ़कर आप सलमान के साथ जज साब के भी फैन हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अभी अभी सामने टीवी पर खबर चल रही है कि सलमान खान आर्म्स एक्ट में बरी हो गए हैं. जजसाब ने डेढ़ लाइन का फैसला सुनाया. जितना लंबा ट्वीट होता है. जितनी बड़ी हेडलाइन होती है. उतना बड़ा फैसला. उनकी जमानत की सारी वजहें बेहद खास हैं. एक एक करके खुद पढ़ लो.   1. जज साहब तगड़े वाले फैन हैं बिग बॉस के. सपरिवार देखते हैं. उनको ग्रैंड फिनाले देखना था. बिना सलमान के कैसा होता. इसलिए उनको बरी कर दिया. 2. अदालत में वकील ने ऐसी कंडीशन रख दी कि जज साब के पास कोई रास्ता ही नहीं बचा. वकील ने कहा "अब तो स्वामी ओम भी बाहर है. क्या भाई उससे ज्यादा खतरनाक हैं?" 3. वकील ने उनके डायलॉग्स का हवाला भी दिया. जिनसे पता चलता है कि सलमान भाई की कोई गलती नहीं. एक बार तो पब्लिक ने उनको उकसाया. "रे सुलताण कर दे चढाई" कहकर. bigg-boss- 4. ट्यूबलाइट आ रही है. भाई की फिल्म. भाई उसमें फौजी बने हैं. चीन से लड़ेंगे. फौजी तो देशभक्त होता है. और उसे जेल नहीं बेल मिलती है भाई. बाइज्जत बरी. रुस्तम फिल्म देखी है? और इस पिच्चर में भाई चीन की लड़की से इश्क लड़ा रहे हैं. आप नहीं चाहते कि चीन से हमारे रिश्ते सुधरें? उससे रोटी बेटी का संबंध बने? 5. जैसे गाड़ी भाई नहीं चला रहा था वैसे ही बंदूक भी भाई ने नहीं ली थी. वो खुद चलकर आई. भाई का डोर नॉक किया और कहा "मैं अनाथ और बेघर हूं. प्लीज मुझे अपने घर में शरण दो." भाई बींग ह्यूमन हैं. सेंसिटिविया गए. 6. जज अपने सिर पाप नहीं लेना चाहते थे कि भाई कुंवारे जेल में मर जाएं. अब तो 50 के पूरे हो गए हैं. उम्मीद गहराती जा रही है शादी की. 7. जज साब ने कहा है कि भाई को संदेह का लाभ मिला. संदेह इस बात का कि भाई जान नहीं पाए उनके हाथ में बंदूक है या पतंग की चरखी. 8. जज साहब ने उनको वैसे ही बुलाया था सेल्फी लेने के लिए. मीडिया ने फैला दिया कि वो पेश होने आ रहे हैं. अब जब इतना हो ही गया तो मजबूरन जज साहब को फैसला सुनाना पड़ा. 9. जोधपुर में सबकी जमानत नहीं होती. न ही सबको जेल में रखा जाता है. सलमान खान भाई हैं (आसाराम) बापू नहीं. 10. जज साहब को अरिजीत सिंह पसंद नहीं हैं. Arijit-Singh इन सबके अलावा एक वजह ये भी हो सकती है कि फिल्म तेरे नाम में जो ज्यादती सलमान भाई के साथ हुई थी वो जज साब को याद रह गई हो. और अब वो उनको इंसाफ दिलाना चाहते हों.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के फैन, इधर आओ क्विज खेल के बताओ सलमान और अरिजीत का इमोशनल करने वाला ये मोमेंट नकली तो नहीं है?  

Advertisement
Advertisement