The Lallantop

'सरदार, गब्बर सिंह का ट्रेलर आ गया सरदार'

सरदार गब्बर सिंह पिच्चर आ रही है. रिलीज होगी अप्रैल में. ट्रेलर आ गया है. देख लो. साउथ इंडियन मूवी है, जरा संभाल के.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गब्बर सिंह बैक होकर फिर वापस चला गया. फिर वापस आया है. इस बार तेलुगू में. अगले महीने रिलीज होगी फिल्म. उसका ट्रेलर आ गया है. म्यूजिक भी रिलीज हुआ इसका. रिलीज करने वाले पता है कौन थे? साउथ के स्टार चिरंजीवी. ट्रेलर की शुरुआत भैरव सिंह की गुंडई से हो रही है. जो कोल माफिया है. शरद केलकर ने ये रोल किया है. बस हमको नाम ही समझ में आया. क्योंकि फिल्म भले हिंदी में आए. ट्रेलर तो तेलुगू में आया है. और हमको तेलुगू समझ नहीं आती. मार काट बहुत जमके दिखी है. थोड़ा सा रोमांस भी लग रहा है. साउथ की फिल्में जैसी होती हैं वैसी ही दिख रही है. बाकी आप देख लो. खुद थाह लग जाएगी. https://www.youtube.com/watch?v=22WG5Ge1am4

Advertisement
Advertisement