ये उन्हीं मर्दों के मुंह से निकलता था जो मुंह खोले सपना की मटकती कमर को ताकते रहते थे.
एक लंबे समय तक सपना हरियाणा के पुरुषों के लिए आम ज़िन्दगी से कुछ समय के पलायन का ज़रिया थी. अपने गीत 'सॉलिड बॉडी’ से हरियाणा में मशहूर हुई सपना धीरे-धीर नेताओं की रैलियों तक पहुंच गईं.
अब तो उन्हें सिक्योरिटी की ख़ास ज़रुरत पड़ती है. मगर बिग बॉस में जाने के पहले भी हरियाणा में ऐसा सीन था कि सपना अगर चालीस किलोमीटर दूर के गांव में आई हों, तो भी लोग बाइक, स्कूटर या रोडवेज से उस गांव पहुंच जाते थे. अस्सी साल के बूढ़ों तक में सपना का क्रेज था . जब सपना को बुलाया जाता था, पंडाल में बैठने की जगह भी नहीं मिलती थी.

सपना का एक 'आदर्श' लड़की न होना ही उसकी पहचान थी.
ये बात और है कि सपना पर फूहड़, अश्लील होने और हरियाणा के कल्चर का नाश करने के आरोप लगते रहे. मगर वो जो भी थी, देसी थी. खालिस थी. खुलकर अपने गीतों में वो बातें कहती थी जो संस्कारी नहीं थी. सपना का एक 'आदर्श' लड़की न होना ही उसकी पहचान थी.
बिग बॉस से सपना को पूरा देश जानने लगा और बिग बॉस से निकलने के बाद उन्हें ऑफर मिलने लगे. रवि किशन की फिल्म में गीत मिला. मगर उससे जरूरी ये वीडियो है, जो बीते दिनों रिलीज हुआ:
वीडियो टी सीरीज के बैनर में बना है. वीडियो की क्वालिटी अच्छी है. बजट अच्छा दिख रहा है. और इसे देखने वालों की संख्या उनकी पिछली ऑडियंस के मुकाबले कहीं ज्यादा है. सपना को पैसे मिल रहे हैं. काम मिल रहा है. बिग बॉस में उनका आना और उससे उनका निकलना सफल हो चुका है.
बस डर ये है कि वो कहीं वही 'आइटम गर्ल' न बन जाएं जो बॉलीवुड में बहुतायत में हैं. सपना, सपना ही रहें.
पढ़ें: कौन हैं सपना डांसर, जिन पर हरियाणे के कल्चर के नाश का आरोप लगा












