निरंकारी समुदाय के प्रमुख हरदेव सिंह की कैनेडा में सड़क हादसे में मौत
1980 में अपने पिता की हत्या के बाद बने थे प्रमुख. आज सुबह पांच बजे हुआ एक्सीडेंट.
Advertisement

फोटो - thelallantop
निरंकारी बाबा माने बाबा हरदेव सिंह की आज कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. बाबा निरंकारी समुदाय के प्रमुख थे. संत निरंकारी संगठन ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की. कौन थे बाबा हरदेव 1. बाबा हरदेव सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था, साल था 1954. 2. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई घर पर ही हुई थी. बाद में वो दिल्ली के ही रोयसरी पब्लिक स्कूल गए, उसके बाद पटियाला के एक स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की. 3. बाबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. 4. 1971 में बाबा ने निरंकारी सेवा दल में कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया था. 5. निरंकारी बाबा ने 1975 में सविंदर कौर से शादी कर ली. ये शादी निरंकारी संत समागम के सालाना महोत्सव में की थी. 6. उन्होंने संगठन के सतगुरु का काम संभाला. जब अखंड कीर्तनी जत्थे के जत्थेदार रंजीत सिंह ने 1980 में उनके पिता बाबा गुरुबचन सिंह की हत्या कर दी थी. इस हत्या के बाद 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. जिसमें से ज्यादातर के संबंध जरनैल सिंह भिंडरावाले से थे. भिंडरावाले सिख धर्मगुरु था. वह दमदमी टकसाल से जुड़ा था. 1984 में स्वर्ण मंदिर में आतंकवादियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान वह मारा गया था. 7. संत निरंकारी मिशन की शुरुआत 1929 में बाबा बूटा सिंह द्वारा की गई थी. 8. बाद में इस मिशन का ऑफिस जब पश्चिमी पंजाब से दिल्ली शिफ्ट किया गया तो अचानक से इसके अनुयायियों की संख्या में इजाफा हुआ. 9. 2009 तक इस संगठन की 27 देशों में 100 शाखाएं थीं. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की- https://twitter.com/narendramodi/status/731054420897746944
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















