"जब पूरा देश पाकिस्तान और उसके आतंकवादी कामों के खिलाफ है, उनकी सेना लगातार हम पर हमला कर रही है ऐसे में हमारे ब्रैंड ऐंबैसडर के पति भारत के खिलाफ बोल रहे हैं. इसे किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता."साथ ही उन्होंने ये सुझाव भी दे डाला कि सानिया मिर्ज़ा की जगह साइना नेहवाल, पीवी सिंधू या एक्स क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण जैसे प्लेयर्स को ब्रैंड ऐंबैसडर बनाया जा सकता है. जैसे कि हमने आपको बताया कि ट्विटर पर बहुत से लोगों ने शोएब मलिक को बुरा-भला कहा है. मगर इनमें से एक ने तो टीआरएस (TRS) के वर्किंग प्रेसिडेंट केटी रामाराव को संबोधित करते हुए कहा कि, वो सुनिश्चित करें शोएब मलिक का भारत में प्रवेश न हो. इसके अलावा कईयों ने मालिक को फिज़िकली नुकसान पहुचाने की बात भी की है. हैदराबाद में एंट्री करने पर देख लेने की धमकी दी.
शोएब का मुल्क पाकिस्तान है. उनका अपने मुल्क को ज़िंदाबाद कहना इतनी अजीब बात तो नहीं ही है. इसकी इजाज़त तो ग़दर में सनी देओल ने भी दी थी. इसका खामियाज़ा सानिया मिर्ज़ा क्यों भुगते? सानिया मिर्ज़ा ने इस मुल्क को कई गौरवशाली पल दिए हैं. वो पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय महिला टेनिस को वर्ल्ड वाइड पहचान दिलाई. बार-बार उनको निशाना बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है. अब देखने वाली बात तो ये होगी कि आगे ये बात क्या रूप लेती है. जो भी होगा वो हम आपको तत्काल बता देंगे. Video- सानिया मिर्ज़ा, शोएब मलिक मम्मी पापा बने, उनकी शादी में हो गई थी टेंसन | The Lallantop






















