The Lallantop

रात के ढाई बजे चौड़ा हो रहा था सलमान का बॉडीगार्ड, समेट दिया गया

है कौन ये बंदा? सलमान से कब से परचा है, और सलमान ने इसके बेटे के साथ क्या करने की ठानी है?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शेरा पकड़ा गया है, पुलिस पकड़ ली है. सारे इंडिया में अगर कोई बॉडीगार्ड फेमस हुआ है तो वो है 'बॉडीगार्ड' का बॉडीगार्ड शेरा. कहें तो शेरा सलमान खान के सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं हैं बल्कि उनके फैमिली मेंबर की तरह हैं. बॉडीगार्ड शेरा का असली नाम है गुरमीत सिंह जॉली है. पर अपनी 'शेरदिली' की वजह से इनको लोग शेरा कहने लग गए. पर इस समय शेरा न्यूज में आ गए हैं. शेरा पर आरोप लगे हैं कि उसने मारपीट की और अगले को बंदूक दिखाकर धमकाया.

हुआ क्या था?

शेरा के खिलाफ अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला लिखाया गया था. विक्टिम ने शि‍कायत दर्ज कराई कि शेरा ने बंदूक दिखाकर उसे धमकाया है. और उसकी गर्दन की हड्डी तोड़ दी है. कल रात करीब ढाई बजे विक्टिम और शेरा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. उसके बाद शेरा और उनके साथ उनके जानने वाले बॉडीगार्ड्स ने मिलकर विक्टिम के साथ मारपीट की. और बंदूक दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है. ये कोई पहली घटना नहीं है जब शेरा विवादों में हैं. इससे पहले भी शेरा नाम कई बार विवादों से रहा है.

जानते हैं शेरा के बारे में कुछ बातें

बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मि. मुंबई और जूनियर मि. महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके हैं शेरा. सलमान को जहां जाना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं. कई बार उन्हें रास्ता खाली करने के लिए छह-सात किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है. आखिर शेरा की मुलाकात कैसे हुई सलमान खान से? इस बारे में शेरा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि, ”आज से 15 साल पहले सोहेल भाई ने मुझे बुलाया था अपने ऑफिस. एक्चुअली सलमान भाई के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी. मेरी कंपनी है सिक्योरिटी की. जिसका स्टीकर भाई आज कल अपने टीशर्ट पर लगाए रहते हैं. उन्होंने कहा कि भाई के साथ अब तू रहेगा. तब से अब तक मैं ही हूं भाई के साथ.” शेरा का घर मुंबई में सलमान खान के घर के जस्ट बगल में ही है. उनकी एक कंपनी ‘टाइगर सिक्योरिटी’ है. ‘टाइगर सिक्योरिटी’ स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है. कहा जाता है कि सलमान को भाई बुलाने वाले शेरा उनसे पहले भारत आने वाले हॉलीवुड स्टार्स को सिक्योरिटी देते थे. शेरा ने पिछले साल सलमान खान के हैप्पी बर्थडे पर रॉयल इनफील्ड बाइक गिफ्ट की थी. जिसका नंबर सलमान के डेट ऑफ बर्थ से मैच करता है. शेरा के बेटे टाइगर को सलमान खान बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं.

बॉडीगार्ड खुद को विवादों से नहीं बचा पाता

इससे पहले भी शेरा विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल जब वो सलमान खान के साथ अहमदाबाद से गरबा नाइट अटेंड कर मुंबई वापस आ रहे थे. तब मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया को उन्होंने धमका दिया था. शेरा पर सलमान खान के फैन को कूटने का भी आरोप लग चुका है.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

 

Advertisement
Advertisement