सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं. इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान का ट्वीट आता है. अपने इस ट्वीट में सलमान लिखते हैं-
''आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर. कहा-सुना माफ. भगवान आपके परिवार और दोस्तों को ताकत, शांति और रोशनी दे...''

इस ट्वीट में सलमान ऋषि को श्रद्धांजलि देते हुए किसी चीज़ की माफी भी मांग रहे हैं. दरअसल दोनों के रिश्ते पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे. रणबीर और सलमान की आपकी रंजिश को छोड़ भी दें, तो ऋषि की भी सलमान से हाल में ही तकरार हो गई थी. सोनम कपूर के रिसेप्शन के मौके पर ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी सीमा से जाकर ये शिकायत की कि सलमान ने उन्हें हाय-हल्लो नहीं कहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कहा-सुनी में बात बढ़ गई. सीमा ने ये बात उसी पार्टी में मौजूद सलमान को जाकर बता दी. सलमान, ऋषि को ढूंढकर बात करने गए लेकिन तब तक ऋषि कपूर जा चुके थे.

ऋषि के बेटे रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' के ऑडियो लॉन्च के मौके पर ऋषि कपूर और सलमान खान. 'सांवरिया' में सलमान भी एक छोटे से किरदार में नज़र आए थे.
सलमान ने इस मसले पर डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने ऋषि कपूर का नाम लिए बगैर कहा था कि अगर कोई उनके परिवार के साथ बार-बार बद्तमीज़ी करेगा, वो कभी उस शख्स का सम्मान नहीं कर पाएंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि इंडस्ट्री में एकाध परिवार ही ऐसा है, जिसने उन्हें कभी सम्मान नही दिया. ऐसे लोगों के लिए उनके घर का दरवाज़ हमेशा के लिए बंद है. हालांकि जब ऋषि अपने इलाज के लिए न्यू यॉर्क में थे, तब सलमान लगातार दूसरे लोगों की मदद से उनकी हेल्थ अपडेट्स लेते रहते थे. फिल्म 'ये है जलवा' में सलमान और ऋषि की जुगलबंदी का एक वीडियो यहां देखिए:
ऋषि कपूर और सलमान खान ने 2002 में आई डेविड धवन डायरेक्टेड फिल्म 'ये है जलवा' में साथ काम किया था. फिल्म में ऋषि, सलमान के पिता के रोल में थे. ऋषि कपूर आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'द बॉडी' में नज़र आए थे.
वीडियो देखें: ऋषि कपूर कैंसर फ्री हुए लेकिन एक बड़ा पेंच अभी बाकी है














