इतने छोटे चाकू से हिरन कैसे मार सकते हैं सलमान खान?
और छर्रे भी छोटे छोटे मिले हैं. काले हिरण शिकार मामले में सुनवाई चल रही है न.
Advertisement

फोटो - thelallantop
काले हिरण के शिकार का मामला याद है. जिसका केस सलमान खान पर चल रहा है. उसमें सलमान के लिए बड़ी राहत की बात साबित हुई है हाईकोर्ट में. एक नहीं दो सुबूत इनका साथ दे गए हैं. पहली ये कि शिकार के लिए जो फायर किया गया था. और जो छर्रे सलमान- सैफ की जिप्सी और रूम से बरामद किए थे. वो दोनों अलग अलग थे. छर्रे मेल नहीं खाए हैं. और इनके वाले छर्रे बहुत छोटे हैं. साथ में वो चाकू भी पेश किया गया. जिसके बारे में वन विभाग ने बताया था कि इसी चाकू से हिरण की गर्दन काटी गई थी. उसके बाद स्किन उतारी थी. उस पर कोर्ट ने कहा कि ये तो बहुत छोटा सा है. इससे इतना बड़ा काम हो ही नहीं सकता. सलमान के वकील हैं हस्तीमल सारस्वत. उन्होंने मीडिया को बताया कि छर्रा और चाकू दोनों ही गलत प्रूफ हो गए हैं. सलमान को किसी साजिश की तहत इस मामले में फंसाया गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















