The Lallantop

दिल्ली में पकड़ा जुए का वो अड्डा, जिसकी एंट्री फीस 5 लाख थी!

दिवाली पर किस्मत का मीटर और लक्ष्मी की कृपा चेक करने वालों के लिए बुरी खबर है.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
बुरी खबर है भइया उनके लिए जो दिवाली पर जुआ खेलते हैं. साउथ दिल्ली के एक कसीनो पर पुलिस ने रेड कर दी. सबकुछ जब्त कर लिया है. लोगों को तो दिवाली का इंतजार रहता है जुए के अड्डे पर कूल्हे टिकाने का. यही तो मौका होता है अपनी किस्मत आजमाने का और चेक करने का भी कि लक्ष्मी देवी की उनपर कितनी कृपा वाली नजर है. साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में सैनिक फार्म का एक फार्महाउस है. दिन में तो ये फार्महाउस होता है लेकिन रात के 10 बजे के बाद शानदार-जानदार कसीनो में बदल जाता है. दिल्ली के बड़े-बड़े बिजनेसमैन का अड्डा बन जाता है. और हां ये पूरी तरह गैर-कानूनी ढंग से चलता है. नो लाइसेंस ऐट ऑल. कसीनो की एंट्री फीस के बारे में हमको मालूम नहीं है पर हां 5 लाख रुपये तो नहीं ही होती होगी. इस कसीनो में घुसड़ने के लिए कम से कम आपकी जेब में 5 लाख रुपये होने चाहिए. वरना नो एंट्री बंधू.
खैर हम बता रहे थे कि इस कसीनो में पुलिस ने रेड की. वो भी सरप्राइज वाली. और 19 जुआ खिलाड़ी, 5 ऑर्गनाइजर्स और 12 स्टाफ को दबोच लिया. पुलिस को वहां से करीब 1 करोड़ 40 लाख की चिप मिली है. इसके अलावा 11 महंगी और लग्जरी गाड़ियां बोले तो फास्ट एंड फ्यूरियस टाइप वाली. 23 इंपोर्टेड दारू की बाटलियां और ढाई सौ ताश के पत्तों की गड्डियां भी जब्त की हैं पुलिस ने.
पुसिल के मुताबिक, यहां 5 लाख रुपये एंट्री फीस है. और हां फ्रेशर्स को 5 लाख के अलावा वहीं के दो लोगों की गवाही चाहिए होती है. कसीनो में जो पैसे के बदले बिस्कुट टाइप देता है न दांव लगाने के लिए वो हजार रुपये से लेकर लाख रुपये तक की मिली है यहां. अब कसीनो लाइसेंस होल्डर था नहीं इसलिए ऊहां के लोग उसका प्रचार-प्रसार नहीं करते थे. फेसबुक, व्हाट्सएप कुछ नहीं. जानकारी पास करने के पुराने तरीके पर ही टिके थे. फोन कॉल. कसीनो के जितने भी मेंबर थे उनको पहचान के लिए एक स्पेशल सिक्का दिया गया था. जो मेंबर नया बकरा फंसा कर कसीनो लाता उसे बोनस भी मिलता. एक दफा जो कोई जुआ खेल गया तो उसे अपना नाम पता फोन नंबर सब देना होता था. ताकि अगली बार जब भी जमावड़ा लगे, सारे की हाजिरी हो वहां. कसीनो होने की भनक पुलिस को तब लगी जब उसने एक मेंबर के हाथ में दांव लगाने वाला चिप फार्महाउस के अंदर ले जाते देखा. जो थोड़ा बहुत शक था वो आस-पास से पूछताछ करके और फार्महाउस के बाहर महंगी गाड़िया देखकर दूर हो गया. फिर क्या. छापा मार दिया और सारे धरे गए. दो अलग-अलग केस ठोक दिए गए. एक दिल्ली गैंबलिंग एक्ट और दूसरा दिल्ली एक्साइज एक्ट. कसीनो का मालिक अभी फरार है. पुलिस ने कोर्ट से रिक्वेस्ट किया है कि उस प्रॉपर्टी को दिल्ली गैंबलिंग एक्ट के तहत सील कर दें.

Advertisement
Advertisement