
क्रिकेट के भगवान पर फ़िल्म की पहली झलक
सचिन तेंदुलकर. क्रिकेट का भगवान. उनके ऊपर फिल्म आ रही है. झन्नाटेदार ट्रेलर है. देखिये. बीते वक़्त में पहुंच जायेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सचिन तेंदुलकर. 24 साल इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने वाला नाम. नाम, जो एक कहानी बन गया. जुनून ने उसे क्रिकेट का भगवान बना दिया. वो इंसान जिसने खुद को खुद अपनी मेहनत के दम पर बनाया. वो इन्सान, वो क्रिकेट प्लेयर, जिसके बारे में आप कुछ भी कहें, लोगों को मालूम ही होता है. वो इंसान जिसके स्टैट्स लोगों की याददाश्त के मानक होते हैं. जिसके एक-एक मैच के स्कोर को रट-रट कर लोगों के खुद के कैरियर बन गए. उसी सचिन तेंदुलकर की फिल्म आ रही है. हां, फ़िल्म! जेम्स एर्स्किन नाम के डायरेक्टर ने फ़िल्म बनाई है. एमी अवार्ड्स के लिए इनका नाम जा चुका है. बेहतरीन बात ये है कि फिल्म का म्यूज़िक ए.आर. रहमान ने दिया है. अपनी अपनी विधाओं में दुनिया की दो सबसे हस्तियां - सचिन तेंदुलकर और ए.आर. रहमान. एक साथ. एक बात की गारंटी है, इसे देखते हुए अगर एक-एक रोयां न खड़ा हो, तो कहियेगा. ट्रेलर के आखिर में सचिन! सचिन!!! दोबारा सुनना फिर से उसी वक़्त में धकेल देता है जब दुनिया की सबसे सीधी स्ट्रेट ड्राइव मारी जाती थीं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/SachinTendulkar/videos/vb.344128252278047/1168066639884200/"] 

Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)
.webp?width=120)


