आयरलैंड की एयरलाइन कंपनी 'रायनएयर' (Ryanair Airlines) अपने सस्ते दामों के लिए जानी जाती है. इसी एयरलाइन के साथ एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते रह गया. अगर ये हादसा हो गया होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल Ryanair के एक विमान ने 10 जुलाई को ग्रीस के थेसालोनिकी से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फ्लाइट की एक खिड़की अपनी जगह से हट गई. इससे ये हुआ कि एक यात्री खिड़की से बाहर आधा लहराने लगा. लिहाजा विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.
उड़ते विमान की खिड़की टूटी, प्लेन से बाहर आधा लहराने लगा पैसेंजर
Ryanair की Flight उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फ्लाइट की एक खिड़की अपनी जगह से हट गई. इससे ये हुआ कि एक यात्री खिड़की से बाहर आधा लहराने लगा. लिहाजा विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.


रायनएयर ने इस पूरी घटना पर एक बयान जारी किया है. रायनएयर ने बयान में कहा कि विमान को थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन एयरपोर्ट जाना था. लेकिन उड़ान के दौरान एक यात्री खिड़की के अपनी जगह से हट जाने के कारण वह वापस थेसालोनिकी लौट आया. रायनएयर के मुताबिक अभी यह साफ नहीं है कि खिड़की टूटने की वजह क्या थी.
खिड़की से बाहर लहराने लगा आदमीप्लेन की जिस सीट पर ये घटना हुई, वहां एक सर्बिया का नागरिक बैठा था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बियाई कॉन्सुलेट ने कहा कि खिड़की से थोड़ा बाहर निकलने वाले सर्बियाई नागरिक को थेसालोनिकी के AHEPA यूनिवर्सिटी जनरल हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया है. हालांकि इस घटना में उसे जानलेवा चोटें नहीं आई हैं. डॉक्टर उसे लगी चोटों की गंभीरता का पता लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जहाज उड़ते-उतरते वक्त 'खिड़की' क्यों खुलवा दी जाती है? वजह बहुत सिंपल निकली
सर्बियाई मीडिया ने एक पैसेंजर के हवाले से रेडियो थेसालोनिकी को बताया कि आदमी का सिर और कंधे एयरक्राफ्ट के बाहर निकल गए थे. इससे पहले कि वो पूरा बाहर जाता, साथी पैसेंजर्स ने उसे वापस अंदर खींच लिया. इस मामले पर अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का बयान भी सामने आया है. FAA ने कन्फर्म किया कि वो प्लेन बोइंग 737 NG था जो मौजूदा मैक्स जेनरेशन के 737 प्लेन से पहले का वर्जन है. वहीं बोइंग ने कहा कि वह नॉर्थ मैसेडोनिया की अगुवाई में चल रहे इस हादसे की जांच में मदद कर रहा है. बोइंग ने कहा कि वो अपने कस्टमर, रायनएयर के संपर्क में हैं और उसे सपोर्ट करते रहेंगे.
वीडियो: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई










