The Lallantop

बांग्लादेश में कश्मीर का 'गलत' नक्शा दिखाया, भारतीय अफसर ने प्रेजेंटेशन रोकवा दी

BIISS ऑडिटोरियम में भारत में बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम एक प्रेजेंटेशन दे रहे थे. इस प्रेजेंटेशन का नाम "Rebuilding Trust, Renewing Regional Integration: Pathways for Revitalising SAARC" रखा गया था. इसी दौरान तारिक करीम ने एक नक्शा दिखाया जिस पर भारतीय हाई कमीशन की एक अधिकारी पूजा कुमारी झा ने आपत्ति जताई.

Advertisement
post-main-image
भारतीय अधिकारी पूजा झा ने गलत नक्शा दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है (PHOTO- Screengrab via ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश के ढाका में हुए BIISS के एक सेमिनार में बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम ने एक नक्शा दिखाया जिसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाया गया।
  • यह नक्शा पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर को अपना हिस्सा बताने की परिस्थितियों और क्षेत्रीय विवाद के परिप्रेक्ष्य में दिखाया गया था, जिससे भारत ने कड़ी आपत्ति जताई।
  • भारतीय ऑफिसर पूजा कुमारी झा ने नक्शे पर आपत्ति जताई और भारत के स्टैंड को दोहराया, जिससे बातचीत जारी रही और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को अपना हिस्सा बताने से बाज नहीं आता है. आजकल उसकी बांग्लादेश से अच्छी बन रही है. लिहाजा बांग्लादेश भी पाकिस्तान की दी हुई स्क्रिप्ट पढ़ने लगा है. इसका एक उदाहरण बांग्लादेश की राजधानी ढाका में देखने को मिला. ढाका में बांग्लादेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ (BIISS) में एक सेमिनार के दौरान एक नक्शा दिखाया गया. इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया. गलत नक्शा दिखाए जाने पर भारत ने आपत्ति जताई. वहां मौजूद भारतीय ऑफिसर पूजा कुमारी झा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BIISS में SAARC पर बातचीत हो रही थी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा वाकया 10 जुलाई का है. यहां BIISS ऑडिटोरियम में भारत में बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम एक प्रेजेंटेशन दे रहे थे. इस प्रेजेंटेशन का नाम "Rebuilding Trust, Renewing Regional Integration: Pathways for Revitalising SAARC" रखा गया था. इसी दौरान तारिक करीम ने एक नक्शा दिखाया. इस पर भारतीय हाई कमीशन की एक अधिकारी पूजा कुमारी झा ने आपत्ति जताई.

आपत्ति जताने पर पूछा- ‘क्या आप इंडियन हैं?’

ढाका में भारतीय हाई कमीशन की सेकेंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा ने प्रेजेंटेशन के दौरान दिखाए गए एक नक्शे पर आपत्ति जताते हुए कहा,

Advertisement

सर, यह गलत नक्शा है. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.

इस पर जवाब देते हुए तारिक करीम ने कहा कि मैप का इस्तेमाल सिर्फ दिखाने के लिए किया गया था और यह असली बाउंड्री नहीं दिखाता है. इस पर ऑफिसर पूजा झा ने इस सफाई को तो मान लिया. लेकिन उन्होंने भारत का स्टैंड दोहराया. उन्होंने कहा,

मैं समझती हूं, सर. लेकिन जम्मू और कश्मीर भारत का एक जरूरी हिस्सा है और इसे यहां गलत तरीके से दिखाया गया है. इसलिए मैं यह बताना चाहती थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ पोस्ट किया, लेकिन नक्शे में जम्मू-कश्मीर 'गंवा' दिया!

इसके बाद तारिक करीम ने पूछा कि क्या वो (ऑफिसर पूजा झा) भारत से हैं? इसके बाद ऑफिसर पूजा झा ने खुद को इंडियन हाई कमीशन की एक ऑफिसर बताया. तारिक करीम अब तक पूरी बात समझ चुके थे. लिहाजा उन्होंने अपनी प्रेजेंटेशन जारी रखने से पहले जवाब दिया,

आपका पॉइंट नोट कर लिया है.

ऑफिसर पूजा झा और करीम के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है. कई भारतीय यूजर्स भारतीय डिप्लोमैट पूजा झा की तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने तुरंत उस नक्शे पर आपत्ति जताई और भारत के उस पुराने स्टैंड को दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है.

वीडियो: UAE ने कौन सा नक्शा दिखाया, पाकिस्तान देखकर बौखला जाएगा

Advertisement