वियतनाम में समुद्र में बोटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के फु क्वोक द्वीप में नाव पलटने के कारण 15 भारतीय टूरिस्ट्स की मौत हो गई. हादसे के समय नाव में 32 भारतीय टूरिस्ट और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे. फु क्वोक स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के अधिकारियों के मुताबिक, ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी द्वारा ऑपरेट की जा रही यह स्पीडबोट टूरिस्ट्स को 'होन मे रुट' से 'एन थोई पोर्ट' ले जा रही थी. दोपहर के करीब 1 बजे होन मे रुट न्गोई से लगभग 400 मीटर दूरी पर बोट समुद्र में पलट गई.
वियतनाम में नाव पलट गई, 15 भारतीय टूरिस्ट्स की मौत
हादसे के बाद Vietnam में मौजूद Indian Embassy ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और मदद के लिए Ho Chi Minh City और Hanoi में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.


नाव पलटने के बाद आसपास मौजूद टूरिस्ट बोट्स तुरंत वहां पहुंचीं. बचाव कार्य में शामिल नाव चलाने वालों में से एक ने वियतनाम की न्यूज एजेंसी VnExpress International को बताया कि उनकी नाव लगभग पांच मिनट में ही वहां पहुंच गई थी. लेकिन पलटी हुई नाव के अंदर कई टूरिस्ट फंसे हुए थे. इस वजह से बचाव कार्य और मुश्किल हो गया.
इस हादसे के बाद वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,
एक दुखद घटना में वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय टूरिस्ट्स को ले जा रही एक नाव पलट गई. घटना की सही जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
दूतावास ने आगे लिखा,
प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414. हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और वहां +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है. हम किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं.
एक और एक्स पोस्ट में वियतनाम में भारतीय दूतावास ने उन 32 भारतीय टूरिस्ट्स के नाम जारी किए जो फू क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट पर सवार थे. दूतावास ने कहा कि यह सूची आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. साथ ही दूकावास ने उन 15 टूरिस्ट्स के नाम भी जारी किए हैं जिनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है.
समुद्र में उठ रही थी तेज लहरेंरिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नाव पलटने की घटना के समय An Thoi के पास समुद्र में काफी तेज लहरें उठ रही थीं. समुद्री परिवहन की भाषा में ऐसी सिचुएशन को Sea Rough कहा जाता है. लेकिन जब यह हादसा हुआ, तब उस इलाके में कई टूरिस्ट बोट्स चल रही थीं. नाव के कैप्टन की उम्र 50 के आसपास थी और उसे पैसेंजर बोट्स चलाने का कई सालों का एक्सपीरिएंस था.
यह भी पढ़ें: हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, महिला और दो बच्चों की मौत, तीन लापता
टूरिस्ट्स से भरी यह नाव मे रुट आइलेट (May Rut Islet) जा रही थी, जो फू क्वोक (Phu Quoc) के पास एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और इसमें मे रुट ट्रोंग (May Rut Trong) और मे रुट न्गोई (May Rut Ngoai) शामिल हैं. An Thoi से लगभग 10-12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ये छोटे आईलैंड अपने साफ पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तटों और कोरल रीफ के लिए जाने जाते हैं. लोग यहां स्नॉर्कलिंग और डाइविंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए आते हैं. आमतौर पर An Thoi से नाव या स्पीडबोट से यहां पहुंचने में 20 से 40 मिनट का समय लगता है.
वीडियो: कांतारा की शूटिंग एक बार फिर रुकी, क्रू मेम्बर्स की नाव पलटी









