The Lallantop

'UNSC में भारत को स्थायी सीट मिले', रूस के अलावा इस देश ने भी की अपील

Russia और Mauritius ने भारत के UNSC में स्थायी सीट की दावेदारी का जोरदार समर्थन किया है. दोनों देशों ने कहना है कि भारत को यह सीट मिलनी चाहिए. क्योंकि, यह वैश्विक मामलों में उसके भूमिका के मुताबिक है.

Advertisement
post-main-image
रूस और मॉरिशस ने UNSC में भारत की स्थायी सीट के दावेदारी का समर्थन किया. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्यता देने का समर्थन करते हुए एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के नेतृत्व को बढ़ाने की बात कही।
  • रूस और मॉरीशस ने UNSC में सुधार के तहत पश्चिमी देशों को अधिक सीटें देने का विरोध किया, जबकि भारत की सदस्यता के समर्थन में ग्लोबल साउथ के देशों के हितों का पक्ष लिया।
  • इस समर्थन के बाद भी चीन भारत की स्थायी सदस्यता का विरोध करता है, जिससे UNSC में भारत की सीट पर राजनीतिक मतभेद और विवाद जारी हैं।

रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी का खुलकर समर्थन किया है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार, 26 सितंबर को UN की जनरल असेंबली में भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने भारत और ब्राजील के लिए UNSC में स्थायी सीट की पैरवी की. सर्गेई ने कहा कि रूस चाहता है कि परिषद में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की अगुवाई बढ़े. हालांकि, उन्होंने UNSC में पश्चिमी देशों का प्रतिनिधित्व न बढ़ाने की बात भी कही.

Advertisement
रूस और मॉरीशस का सपोर्ट

सर्गेई ने भाषण में ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को UNSC में सीटें देने पर ज्यादा जोर दिया. इसमें दक्षिण एशियाई देश भारत और दक्षिण अमेरिकी ब्राजील का नाम सबसे आगे रहा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों को काउंसिल में सीट न देने की बात कही. सर्गेई ने कहा,

UNSC में सुधार के तहत पश्चिमी देशों को ज्यादा सीटें नहीं दी जा सकती हैं. खासतौर पर जर्मनी और जापान को. क्योंकि, ये दोनों ही देश सैन्यवाद और प्रतिशोधवाद (Militarism and Revanchism) की तरफ बढ़ रहे हैं.

Advertisement

रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा,

‘हम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के नेतृत्व को बढ़ाने के पक्ष में हैं. काउंसिल में स्थायी सीट के लिए भारत और ब्राजील के दावेदारी का समर्थन करते हैं.’

'अफ्रीकी महाद्वीप के हितों पर ध्यान दें'

सर्गेई ने कहा कि परिषद में सुधार के तहत अफ्रीकी महाद्वीप के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. काउंसिल में चाहे जैसे भी सुधार हों, पर उसकी वजह से स्थायी सदस्यों के अधिकार कमजोर नहीं होने चाहिए. 

Advertisement

रूस के अलावा मॉरीशस भी यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के सपोर्ट में है. मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने भी अपने भाषण में भारत के दावेदारी का साथ दिया. रामफुल ने कहा,  

हम परिषद सुधार पर G4 और L69 का सपोर्ट करते हैं. साथ ही स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करते हैं. यह वैश्विक मामलों में उसकी भूमिका के मुताबिक है.

5 देशों के पास वीटो

बता दें कि UNSC में मौजूदा समय में 15 सीटें हैं. इसके 5 स्थायी देशों चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के पास वीटो पावर है. इसके अलावा 10 सीटें अस्थायी हैं. जिन्हें हर 2 साल के लिए चुने गए देशों को दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 'सेना की कठपुतली है पाकिस्तानी सरकार', भारतीय अफसर ने दुनिया के सामने शहबाज शरीफ को ठीक से लताड़ा

रूस के लगातार समर्थन के बावजूद चीन का समर्थन भारत को सालों से नहीं मिल रहा है. चीन नहीं चाहता कि भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनाया जाए. उसे डर है कि इससे एशिया में उसकी ताकत कमजोर होगी.

वीडियो: कश्मीर पर बोल रहे थे शहबाज शरीफ, भारत ने आईना दिखा दिया

Advertisement