यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से भारत समेत 47 देशों को जंग से दूर रहने की अपील की है. जेलेंस्की ने यूएन के मंच से दिए अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया पर इसके असर पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं भारत समेत तमाम देशों से कहना चाहता हूं कि अपने नागरिकों को रूस-यूक्रेन जंग से दूर रखें. यूक्रेनी ड्रोन हमलों में उन लोगों की भी मौत हुई है, जो रूस के नहीं हैं.'
UN में जेलेंस्की ने रूस को बताया धोखेबाज, भारत से की जंग से दूर रहने की अपील
Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने UN की जनरल असेंबली में दुनिया के 47 देशों से अपील की है. रूस-यूक्रेन जंग पर बोलते हुए उन्होंने भारत समेत 47 देशों से अपील करते हुए कहा कि अपने नागरिकों को इस युद्ध में नहीं झोकें. रूस बह

दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का वार्षिक अधिवेशन चल रहा है. दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. इसी अधिवेशन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हुए. बुधवार, 23 सितंबर को जेलेंस्की ने UNGC में स्पीच देते हुए कहा,
‘हम जानते हैं कि रूस इस जंग में 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है. इस जंग में, घाना, नेपाल, ताजिकिस्तान, भारत, यमन, केन्या, जिम्बाब्वे, क्यूबा, बेलारूस, सूडान, साउथ अफ्रीका और ऐसे कई और देश शामिल हैं.’
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे बताया कि यूक्रेन से समय-समय पर कुछ खास युद्ध बंदियों (POWs) को रिहा करने की अपील की जाती रही है. जेलेंस्की ने आगे कहा,
नागरिकों का ध्यान रखने की अपील‘अपने ड्रोन से मिले वीडियो में हम देखते हैं कि जंग के मैदान में रूस ही नहीं दूसरे देशों के नागरिक भी मारे जा रहे हैं. वे आपके नागरिक हैं. ये उन्हीं 47 देशों के लोग हैं, जिन्हें रूस ने धोखे से युद्ध में शामिल कर लिया है. इसलिए मैं उन 47 देशों के सभी प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर बात करना चाहता हूं. आप लोग जानते हैं कि रूस आपके नागरिकों के साथ क्या कर रहा है.’
जेलेंस्की ने सभी 47 देशों से उनके नागरिकों के ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुतिन आपके देश के नागरिकों का इस्तेमाल जंग में कर रहे हैं. अपने लोगों को इस युद्ध से दूर रखिए.जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा. उन्होंने रूस पर हमला बोलते हुए कहा,
‘रूस अपने अपराधों और शर्म को छिपाने के लिए आपके नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है. मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने नागरिकों को सीमित करें, उनकी सुरक्षा, जान और संसाधनों की रक्षा करें. उन्हें इस जंग में शामिल होने से रोकें.’
यह भी पढ़ें: होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई
हालांकि, जेलेंस्की ने अपनी स्पीच में साफ तौर पर भारत और भारतीय नागरिकों पर कुछ नहीं कहा. न ही उन्होंने यह बताया कि रूस-यूक्रेन जंग में कितने भारतीयों की मौत हुई है. भारत पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुका है कि उसके नागरिक रूसी सेना में हैं.
वीडियो: दुनियादारी: शी जिनपिंग के साथ मीटिंग करके ट्रंप अपनी साख बचा पाएंगे?













