The Lallantop

लड़का-लड़की साथ दिखे तो भरना होगा 5000 का फाइन

इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की आजादी का गला घोंटा जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोचिए आप को-एड कॉलेज में पढ़ते हैं. लड़के लड़कियां आपस में सब एक साथ खाते हैं, पढ़ते हैं, घूमते हैं. सब सहीं लग रहा है, न.
लेकिन पाकिस्तान की स्वात यूनिवर्सिटी को नहीं लग रहा. जी हां, कैपंस में नोटिस लगा है कि लड़के-लड़कियां न तो आपस में साथ बैठ सकते हैं और न ही घूम सकते हैं. ये भी कहा कि अगर ऐसा हुआ तो फाइन भी लगेगा. 50 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक. और ये सिर्फ कैपंस तक ही सीमित नहीं है. कैंपस के आस पास भी दिखे तो फाइन ठोक दिया जाएगा. है ना अजीबोगरीब फरमान.
swat
फोटो: dawn.com

स्वात वैली में बसी हुई है ये यूनीवर्सिटी. सुंदर इतनी है कि इसे छोटा यूरोप कहा जाता है. पढ़ाई-लिखाई का लक्ष्य ये होता है कि स्टूडेंट्स की सोच खुल सके. वो पुरानी, रूढ़िवादी मान्यताओं से बाहर आ सकें. पढ़ना एक प्रोग्रेसिव काम है. अगर पढ़ने की जगहों में ही स्टूडेंट्स की बेसिक फ्रीडम का गला घोंटा जाए तो पढ़ने का फायदा ही क्या?
जब से नोटिस दुनिया भर की मीडिया की खबर बनने लगा, यूनिवर्सिटी के इस फैसले की खूब बुराई की गई है. जब थू-थू हुई, तो यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर ने भी गौर फरमाया. नोटिस लगाने वाले चीफ प्रॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement