जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में चार लोगों की हत्या करने वाले RPF जवान चेतन सिंह (RPF Chetan Singh) से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. चेतन के घरवालों का कहना है कि काफी समय से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. वो तनाव और किसी तरह के दबाव में रहता था. घरवालों ने ये भी बताया कि चेतन के दिमाग में खून का थक्का भी पाया गया था.
"उसकी दिमागी हालत..."- RPF कॉन्सटेबल चेतन सिंह के घरवालों ने क्या-क्या बताया?
घरवालों ने बताया कि चेतन सिंह कभी किसी विवाद में नहीं उलझा. दावा किया कि काम पर भी उसका सहयोगियों के साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ.


ये तमाम जानकारी आरोपी के घरवालों ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान बताई हैं. चेतन की भाभी ने बताया कि उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था. दवाइयां भी चल रही थीं. चेतन के व्यवहार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,
उसे गुस्से वाली कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन वो हमेशा तनाव और दबाव में रहता था. वो परिवार से दूर रहता था इसलिए हमें ये भी नहीं पता कि वो अपनी दवाएं समय पर लेता था या नहीं.
घरवालों ने बताया कि चेतन सिंह कभी किसी विवाद में नहीं उलझा. दावा किया कि काम पर भी उसका सहयोगियों के साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ. हालांकि, परिवार के ये तमाम दावे चेतन के साथ काम करने वाले लोगों से काफी अलग हैं.
दुर्व्यवहार की शिकायतेंइंडियन एक्सप्रेस से जुड़े स्वीटी अदिमुलम और धीरज मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, काम पर चेतन सिंह के खिलाफ एक से ज्यादा बार शिकायतें हुई थीं. इनमें दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता के मामले शामिल हैं. RPF कॉन्स्टेबल के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि वो गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति है. एक सहयोगी ने उसके खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाई थी.
चेतन सिंह हाथरस के मीतई गांव का रहने वाला है. परिवार में पत्नी रेनू सिंह, आठ साल का बेटा और छह साल की बेटी है. वो तीनों मथुरा में किराए पर रहते हैं. वहीं चेतन की मां वृद्धाश्रम में हैं. उसका भाई लोकेश मथुरा में ट्रक ड्राइवर का काम करता है.
चेतन के पिता बच्चू सिंह RPF में ASI थे. मार्च 2007 में उनका निधन हो गया. तब वो मध्य प्रदेश के महू में तैनात थे. पिता की मौत के बाद चेतन को अनुकंपा के आधार पर 2009 में RPF में नौकरी मिली थी.
वीडियो: RPF जवान ने गोलियां बरसाने से पहले क्या-क्या किया, साथी कॉन्सटेबल ने बताया


















