The Lallantop

ट्विटर पर वोटिंग की अपील करने गए ऋषि कपूर को जनता ने दौड़ा क्यों दिया?

फिलहाल अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए न्यू यॉर्क में हैं ऋषि कपूर.

Advertisement
post-main-image
ऋषि कपूर आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'मुल्क' में नज़र आए थे, जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था.
ऋषि कपूर फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं. किसी बीमारी की इलाज के लिए वहां गए हैं. लेकिन ये बात तकिए के नीचे छुपाकर रखी जा रही है कि बीमारी है कौन सी. खैर, देश में आज कल चुनाव का माहौल चल रहा है. हर स्टार-सेलेब्रिटी जनता से वोट देने की अपील कर रहा है. कुछ को मोदी जी ने ऐसा करने के लिए कहा था, तो कुछ अपने विवेक के अनुसार ये फैसला ले रहे हैं. ऋषि कपूर दूसरी वाली लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने न्यू यॉर्क से एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में ऋषि लिखते हैं-
''मैंने न्यू यॉर्क के इंडियन कॉन्सुलेट ऑफिस में फोनकर जानकारी ली कि जो लोग अपने घर से दूर हैं, उनके लिए वोट करने के लिए किसी तरह की सुविधा उपलब्ध है क्या? लेकिन वहां ऐसा कुछ था नहीं. कहीं भी और कभी भी प्लीज़ वोट करना नहीं भूलें. जय हिंद.''
d49d56ea-caba-4424-b296-d66b93989298

ऋषि ने अपने इस ट्वीट को एक झंडे के साथ खत्म किया. कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना फोन दोबारा उठाया, तो नोटिफिकेशंस की संख्या कुछ ज़्यादा ही थी. लोग उनके इस ट्वीट पर काफी रिएक्ट कर रहे थे. मुस्कुराते हुए ऋषि जब फोन अनलॉक कर ट्विटर पर पहुंचे, तो पता चला कि लोग कायदे से गरिया रहे हैं. लेकिन इस ट्वीट के पब्लिक होते ही उन्हें लोग भला-बुरा कहने लगे? वो तो लोगों से अच्छा काम करने की अपील कर रहे थे. वोट करने की गुज़ारिश कर रहे थे.
नए साल के मौके पर अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ ऋषि कपूर और दूसरी तस्वीर में जावेद अख्तर के साथ मुलाकात के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर.
नए साल के मौके पर अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ ऋषि कपूर और दूसरी तस्वीर में जावेद अख्तर के साथ मुलाकात के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर.

दरअसल हुआ ये कि ऋषि ने अपने ट्वीट के आखिर में जो झंडा लगाया था, वो भारत का होने की बजाय कोई और ही तिरंगा था. इस पर लोग आहत हो गए. कुछ ने उन्हें ट्वीट कर उनकी गलती बताई, तो बाकी लोग उन्हें सुनाने में लगे थे. जैसे ही ऋषि कपूर को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने फौरन वो ट्वीट डिलीट कर दिया. अपनी गलती को सुधारते हुए उन्होंने दोबारा ट्वीट किया. और इस बार अपनी गलती की भरपाई के लिए ट्वीट के आखिर में जय हिंद के बाद 'वंदे मातरम' भी लिख दिया. साथ में प्रॉपर भारतीय झंडे की फोटो लगाई. और अपनी पिछली गलती के लिए माफी भी मांग ली.
chintskap

 
ऋषि किसी अनाम बीमारी का इलाज कराने के लिए पिछले साल से न्यू यॉर्क में हैं. आए दिन वो उनसे मिलने आए इंडस्ट्री के लोगों के साथ तस्वीरें डालकर सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं. अगर ऋषि कपूर के काम की बात करें, तो अब करने की उनकी उम्र दरअसल रही नहीं. बावजूद इसके वो लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. वो आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में दिखाई दिए थे. और फिर नेटफ्लिक्स फिल्म 'राजमा चावल' में भी काम किया. वो आने वाले दिनों में इमरान हाशमी के साथ कॉमेडी थ्रिलर 'द बॉडी' में दिखाई देने वाले हैं.


वीडियो देखें: मोदी पर बनी फिल्म का ट्रेलर गायब हो गया है

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement